{"_id":"69efd50c06e4db59f509c020","slug":"meeruts-name-prevails-in-karnanagaribatcricket-kit-for-15000-rupees-karnal-news-c-18-knl1018-894555-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कर्णनगरी में चलता है मेरठ का \nबल्ला...क्रिकेट किट 15000 में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कर्णनगरी में चलता है मेरठ का बल्ला...क्रिकेट किट 15000 में
Tue, 28 Apr 2026 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल।
भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल क्रिकेट की किट आप 15 हजार रुपये में ले सकते हैं। क्रिकेटर की सफेद पोशाक मात्र 500 रुपये में मिल जाती है। हालांकि ये प्रारंभिक दाम हैं। प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने के लिए बेहतर बल्लों की जरूरत होती है। ये बल्ले 6000 रुपये तक में उपलब्ध हैं। 55,000 रुपये तक में बल्ले आते हैं। सामान्य बल्ला 1500 से 2000 रुपये में मिल जाता है। करनाल में अधिकांश बल्ले मेरठ से आते हैं।
क्रिकेट कोच सतीश राणा ने बताया कि खिलाड़ी के लिए सफेद ड्रेस मात्र 500 रुपये में आ जाती है। अकादमी में अभ्यास के लिए पहुंचने वाले खिलाड़ियों को शुरुआत में सिर्फ दौड़ लगवाई जाती है। क्षेत्ररक्षण का अभ्यास करवाया जाता है। क्रिकेट बेट 1500 से 2000 रुपये तक आ जाता है। स्पाइक्स के जूते 2000 से 10,000 रुपये तक में आ जाते हैं। हेलमेट दो हजार रुपये से शुरू हो जाता है। 50 हजार रुपये तक के हेलमेट भी आते हैं। यदि कोई खिलाड़ी पूरी किट लेता है तो खर्च 15 हजार रुपये तक आता है।
उन्होंने बताया कि एमआरएफ, एसएस, एसजी जैसी कंपनियां क्रिकेट के उपकरण बनाती हैं। जिले में क्रिकेट बेट ज्यादातर मेरठ से आते है। अब पैड इतने हल्के आने लगे हैं कि उनको पहनकर खिलाड़ी दौड़ भी लगा सकते हैं। कर्ण स्टेडियम, बस स्टैंड के पीछे, मॉडल टाउन के नजदीक और अन्य जगहों पर क्रिकेट के सामान की कई दुकानें हैं।