{"_id":"6a21daebc14bd2a6bd0fee76","slug":"mentally-disturbed-newlywed-woman-hanged-herself-to-death-karnal-news-c-18-knl1018-920842-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मानसिक रूप से परेशान नवविवाहिता ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मानसिक रूप से परेशान नवविवाहिता ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घरौंडा। हरिसिंहपुरा गांव में नवविवाहिता मीनाक्षी (27) ने मानसिक परेशानी के कारण कमरे के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने देखा तो अंदर विवाहिता फंदे से लटकी हुई थी। पुलिस और एफएसएल की टीम ने माैके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। विवाहिता दस दिन पहले मायके से लाैटी थी।
घराैंडा थाना के पुलिस जांच अधिकारी रवि ने बताया कि सोनीपत के रामनगर गांव निवासी मीनाक्षी की शादी आठ माह पहले हरिसिंहपुरा गांव निवासी संदीप कुमार के साथ हुई थी। बुधवार रात को संदीप कुमार अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सोया हुआ था। इसी दौरान रात को करीब ढाई बजे मीनाक्षी ने अपने कमरे के अंदर गई। उसने अंदर जाकर छत में लगी कुंडी के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। रात को उसके पति संदीप की आंख खुली तो उसने कमरे के अंदर जाकर देखा तो मीनाक्षी फंदे पर लटकी हुई थी। उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद पुलिस और मीनाक्षी के मायके पक्ष के लोगों को दी। पुलिस ने बताया कि विवाहिता मानिसक रूप से परेशान थी। इसी के चलते उसने फंदा लगाकर जान दी है। मीनाक्षी की पहले भी कहीं शादी हुई थी, आपसी विवाद के बाद वहां से तलाक हो गया था। वहीं संदीप भी पहले से शादीशुदा था, उसका भी तलाक हुआ था। करीब आठ माह पहले दोनों ने शादी की थी। पुलिस जांच अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को साैंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos