सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   More than 40 players are practicing in the table tennis nursery.

Karnal News: टेबल टेनिस की नर्सरी में 40 से अधिक खिलाड़ी कर रहे अभ्यास

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 30 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
More than 40 players are practicing in the table tennis nursery.
टेबल टेनिस खेल का अभ्यास करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


करनाल। कर्ण स्टेडियम को लगातार दूसरे वर्ष टेबल टेनिस की नर्सरी मिली है। 40 से अधिक खिलाड़ी निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। नर्सरी के चार खिलाड़ी प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में पदक अपने नाम कर चुके हैं। चार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं।
इस वर्ष जिले को टेबल टेनिस की दो नर्सरी मिली हैं। कर्ण स्टेडियम में टेबल टेनिस नर्सरी के कोच नीरज ने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक अपने नाम किए हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेफरी भी रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि नर्सरी में 40 से अधिक खिलाड़ी हैं। इनमें 10 महिला खिलाड़ी हैं। सभी खिलाड़ी प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले साल भी तीन से चार खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तर पर स्वर्ण व रजत पदक अपने नाम किए थे। चार खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।



स्वर्ण पदक लेकर आऊंगा

खिलाड़ी तेजस ने बताया कि उन्होंने पिछले साल राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, लेकिन पदक लाने से चूक गए थे। इस साल वह अधिक अभ्यास करेंगे और स्वर्ण पदक अपने नाम करेंगे।

प्रदेश स्तर पर जीता रजत



खिलाड़ी लक्की ने बताया कि पिछले साल उन्होंने प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया था। इस साल वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। मेहनत की है, पदक लाएंगे।
राष्ट्रीय स्तर पर जीतूंगा पदक



खिलाड़ी पंकज ने बताया कि उन्होंने प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इस बार दोबारा नर्सरी मिलने पर वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक अपने नाम करने के लिए अभ्यास कर रहे हैं।

और मेहनत कर रहा हूं



खिलाड़ी चिराग ने बताया कि उन्होंने प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया था। उन्होंने बताया कि इस बार उनकी तैयारी राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने की है। वह इसके लिए मेहनत कर रहे हैं।
पदक जीतने की है उम्मीद
खिलाड़ी शिक्षा ने बताया कि उन्होंने पिछले साल प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, लेकिन पदक नहीं जीत पाई थी। इस बार उन्होंने अभ्यास के घंटों को और बढ़ाया है। मेहनत से पदक जीतने की उम्मीद है।
अधिक अभ्यास कर रही
नर्सरी की खिलाड़ी नव्या ने बताया कि उन्होंने पिछले साल प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, लेकिन सेमीफाइनल में प्रवेश नहीं कर पाई थीं। इस बार अधिक अभ्यास कर रही हूं। पदक पाने की उम्मीद तो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed