फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   My mother wanted to keep us three sisters confined to the household, first my father and then my husband supported me: Dr. Archana Gupta

मेरी मां हम तीन बहनों को घर गृहस्थी तक रखना चाहती थी, पहले पिता और फिर पति ने दिया साथ : डॉ. अर्चना गुप्ता

Sat, 06 Jun 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 06 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
My mother wanted to keep us three sisters confined to the household, first my father and then my husband supported me: Dr. Archana Gupta
पानीपत। सेक्टर-12 स्थित एसडी विद्या मंदिर में शुक्रवार को आयोजित अग्रवाल समाज के नागरिक अभिनंदन समारोह में भाजपा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने जीवन के संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। कहा कि उनके परिवार के अलग-अलग सदस्यों के सहयोग से वे आज इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बचपन में उनकी मां उन्हें और उनकी बहनों को केवल घर के काम तक सीमित रखना चाहती थीं, लेकिन उनके पिता ने पढ़ाई के लिए प्रेरित किया, जिससे वे समालखा क्षेत्र की पहली महिला डॉक्टर बनीं। उन्होंने कहा कि शादी के बाद उनके पति डॉ. अनिल ने राजनीति में आगे बढ़ने में पूरा साथ दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में समाज की ओर से रामनिवास गुप्ता, पवन गर्ग, श्रीभगवान अग्रवाल और तुलसी सिंगला आदि ने उनका भव्य स्वागत किया। मंच संचालन एसडी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने किया। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला स्तरीय पदाधिकारी महेंद्र कंसल, अनूप गर्ग और राजेश गोयल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेटियों को अवसर और विश्वास देना जरूरी : डॉ. अर्चना गुप्ता

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बेटियों में भी सपने देखने और उन्हें पूरा करने की क्षमता होती है, लेकिन कई बार परिवार और समाज के सहयोग के अभाव में उनके सपने दब जाते हैं। उन्होंने कहा कि समय बदल रहा है और अब समाज को बेटियों को शिक्षा और आगे बढ़ने के अधिक अवसर देने चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाज को बेटियों को पंख देने चाहिए ताकि वे अपने सपनों को उड़ान दे सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाओं को सम्मान और सुरक्षित माहौल मिलता है, और वे महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार काम करेंगी।




नेताओं ने भी की सराहना

पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि प्रदेश को 43 साल बाद महिला प्रदेशाध्यक्ष मिली है, जो गर्व की बात है। शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि उनके नेतृत्व से प्रदेश की महिलाओं को नई ताकत मिलेगी। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पानीपत से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत कर नारी शक्ति को सम्मान दिया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed