सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   NEET exam: Police personnel will be deployed at every centre, mobile phones banned

नीट परीक्षा : प्रत्येक केंद्र पर तैनात रहेंगे पुलिसर्मी, मोबाइल प्रतिबंधित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
NEET exam: Police personnel will be deployed at every centre, mobile phones banned
बैठक को संबो​धित करते डीसी डा. आनंद कुमार शर्मा। सूचना विभाग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

करनाल। नीट 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई को होगा। परीक्षा नकल रहित व व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पांच पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। केंद्रों में मोबाइल फोन का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक लाने ले जाने के लिए बसों का प्रबंध भी किया जाएगा।
परीक्षा के लिए 8 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 2732 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा को लेकर डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने मंगलवार को बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परीक्षा में परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। परीक्षा के लिए जिला परिषद के सीईओ अमित कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय तथा बिजली की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों में रैंप और व्हील चेयर की व्यवस्था हो। केंद्र के बाहर एक एएसआई सहित चार कांस्टेबल नियुक्त किए जाएं।

गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर तैनात होगी एंबुलेंस
नकल रहित परीक्षा के लिए सीसीटीवी से निगरानी होगी। प्रवेश के समय वीडियोग्राफी और बायोमीट्रिक होगी। गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर इस बार एंबुलेंस की भी तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed