सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   New video surfaces: Medical officer seen apologizing at police station

नया वीडियो आया सामने : थाने में माफी मांगते दिख रहे मेडिकल ऑफिसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
New video surfaces: Medical officer seen apologizing at police station
विज्ञापन
करनाल। घरौंडा में एसएचओ द्वारा मेडिकल ऑफिसर के साथ बदसलूकी के विवाद से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे घरौंडा थाने के अंदर का बताया जा रहा है। करीब तीन मिनट 12 सेकंड के इस वीडियो में एसएचओ और मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रशांत चौहान के बीच बातचीत होती दिखाई दे रही है। वीडियो में डॉ. प्रशांत चौहान ग्रीन और ब्लू रंग की चेकदार शर्ट और जींस पहने एसएचओ की टेबल के पास खड़े नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एसएचओ दीपक कुमार वहां पहुंचते हैं और दोनों के बीच बातचीत होती है। वीडियो में डॉक्टर को लिखित में माफी मांगते हुए भी देखा जा रहा है। इधर, इसको लेकर मेडिकल एसोसिएशन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। एसोसिएशन का कहना है कि डॉक्टर को धमकाकर और दबाव बनाकर माफीनामा लिखवाया गया है। उनका आरोप है कि पुलिस किसी भी डॉक्टर से इस तरह दबाव बनाकर माफी नहीं लिखवा सकती। ब्यूरो
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed