सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Now the screen will tell when the number will come, trial started in the district hospital.

Karnal News: अब स्क्रीन बताएगी कब आएगा नंबर, जिला अस्पताल में शुरू हुआ ट्रायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Now the screen will tell when the number will come, trial started in the district hospital.
विज्ञापन
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की भीड़ और लंबी कतारों की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में एक नई पहल शुरू हुई है। अस्पताल प्रशासन ने टोकन आधारित व्यवस्था का ट्रायल शुरू कर दिया है। फिलहाल इसकी शुरुआत एक्स-रे कक्ष से की गई है, जहां मरीज अब कतार में खड़े रहने के बजाय टोकन नंबर के आधार पर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो जल्द अस्पताल की ओपीडी सेवाओं में भी इसे लागू किया जाएगा।

जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन दो हजार से अधिक मरीज पहुंचते हैं। सुबह के समय ओपीडी के बाहर सबसे अधिक भीड़ रहती है। कई बार मरीजों और उनके परिजनों को केवल अपनी बारी का इंतजार करने में घंटों लग जाते हैं। इस दौरान बार-बार यह पूछने की स्थिति बनती है कि नंबर कब आएगा। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि नई व्यवस्था इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोकन व्यवस्था के तहत मरीज को एक क्रम संख्या दी जा रही है। इसके बाद डिस्प्ले स्क्रीन पर चल रहे नंबर को देखकर वह अपनी बारी का अनुमान लगा सकता है। इससे मरीज को लगातार लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह अस्पताल परिसर में अन्य जरूरी कार्य भी निपटा सकेगा और समय आने पर संबंधित कक्ष में पहुंच सकेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

---

एक्स-रे कक्ष बना मॉडल, अब ओपीडी की बारी

अस्पताल में कई ओपीडी कक्षों के बाहर टोकन सिस्टम लगाने की तैयारी पहले ही पूरी की जा चुकी है। हालांकि अभी केवल एक्स-रे विभाग में इसका परीक्षण किया जा रहा है। यहां मरीजों की प्रतिक्रिया, तकनीकी संचालन और व्यवस्था की व्यवहारिकता का आकलन किया जा रहा है। यदि ट्रायल सफल रहता है तो मेडिसिन, हड्डी रोग, सर्जरी, महिला रोग और अन्य प्रमुख ओपीडी में भी टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा। इससे अस्पताल की पूरी ओपीडी व्यवस्था डिजिटल और अधिक व्यवस्थित हो सकती है।
---
वर्जन :

अस्पताल के एक्स-रे विभाग में इसका परीक्षण किया जा रहा है। यहां मरीजों की प्रतिक्रिया, तकनीकी संचालन का आकलन किया जा रहा है। यदि ट्रायल सफल रहता है तो सभी प्रमुख ओपीडी में भी टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा।
- डॉ. दीपक गोयल, प्रवक्ता, जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed