सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Opportunity in disaster... Take PNG connection and get free gas up to Rs 500

Karnal News: आपदा में अवसर... पीएनजी कनेक्शन लो 500 रुपये तक गैस मिलेगी मुफ्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Opportunity in disaster... Take PNG connection and get free gas up to Rs 500
विज्ञापन
गगन तलवार
Trending Videos


करनाल। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण पैदा हुए एलपीजी संकट को इंद्रप्रस्त गैस लिमिटेड यानी आईजीएल ने अवसर में बदला है। पीएनजी नया कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को 500 रुपये तक गैस नि:शुल्क दी जाएगी। यह ऑफर 31 मार्च तक के लिए वैध है यानी अगले 15 दिनों जो उपभोक्ता नया कनेक्शन लेंगे, उन्हें नि:शुल्क गैस मिलेगी।

खास बात यह है कि इस ऑफर का लाभ उन उपभोक्ताओं को भी मिलेगा, जिन्होंने कनेक्शन तो ले लिया था लेकिन उसे अभी तक शुरू नहीं किया गया। क्षेत्रीय अधिकारी रविकांत ने बताया कि इस ऑफर का लाभ केवल उन उपभोक्ताओं को ही मिलेगा, जो सिक्योरिटी डिपॉजिट और कंजप्शन सिक्योरिटी डिपॉजिट की पूरी राशि एकमुश्त जमा कराएंगे। जिले में आईजीएल की ओर से पांच साल से पाइपलाइन के माध्यम से गैस दी जा रही है। अब तक करीब 650 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई जा चुकी है। पीएनजी के आईजीएल के पास करीब 70 हजार उपभोक्ता हैं यानी 70 हजार घरों की रसोई में पाइप से गैस पहुंचाई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन




किस्तों में दे सकते हैं सुरक्षा राशि

पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए छह हजार रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट और एक हजार रुपये कंजप्शन सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा। करनाल जिले में आईजीएल की ओर से यह सुरक्षा राशि किस्तों में देने का भी प्रावधान है। प्रत्येक बिल पर पांच सौ रुपये के हिसाब से सिक्योरिटी राशि भी दी जा सकती है। यदि यह एडवांस में देंगे तो केवल गैस खपत के हिसाब से बिल तैयार होता है। यदि यह राशि किस्तों में देंगे तो नि:शुल्क गैस की सुविधा नहीं मिलेगी।



इन क्षेत्रों में हो रही पीएनजी की आपूर्ति

- करनाल शहर : आर्यपुरम, अशोका कॉलोनी, अशोका नर्सरी, दयाल सिंह कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, न्यू डीसी कॉलोनी, दीवान कॉलोनी, दुग्गल कॉलोनी, जरनैली कॉलोनी, कर्ण विहार, एलआईसी कॉलोनी, मॉडल टाउन, नर्सी विलेज पार्ट-1 और 2, पालम कॉलोनी, प्रेम नगर, रामनगर, रणजीत एन्क्लेव, शक्तिपुरम पार्ट-1 और 2, वसंत विहार, मान कॉलोनी, राजीव पुरम, विकास नगर, निर्मल विहार, बैंक कॉलोनी, विकास कॉलोनी।

- करनाल सेक्टर : सेक्टर-04, 05, 06, 07, 08, 09्र, 12, 13, 14 पार्ट-1, 16, 32, 35, 36, 45

- उपमंडल : घरौंडा, नीलोखेड़ी दादूपुर, इंद्री, असंध




...तो नहीं आता एलपीजी का संकट
यदि पूरे जिले में पीएनजी की पाइपलाइन बिछी होती तो अब एलपीजी गैस की किल्लत होने पर सिलिंडर के लिए मारामारी न होती। करनाल जिले का कुल क्षेत्र 2,520 वर्ग किलोमीटर है। आईजीएल ने 2019 से लेकर अब तक महज 650 किलोमीटर क्षेत्र में ही लाइन बिछाई है। आईजीएल के मार्केटिंग प्रबंधक शिवम गुप्ता का कहना है कि हर साल 50 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाने का लक्ष्य रखा जाता है। जल्द अन्य क्षेत्रों में भी लाइन पहुंच जाएगी। कुछ क्षेत्रों में लाइन पहुंचना संभव भी नहीं है।

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed