सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Inspection of construction work at the stadium, instructions to complete it soon

Karnal News: स्टेडियम में निर्माण कार्य का लिया जायजा, जल्द पूरा करने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 17 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Inspection of construction work at the stadium, instructions to complete it soon
खेल स्टेडियम का निरीक्षण करते अतिरिक्त निरीक्षक अश्विनी मालिक संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

करनाल। जिले में बन रहे खेल स्टेडियम व बहुउद्देशीय हाॅल का निरीक्षण करने के लिए खेल विभाग पंचकूला की ओर से रविवार को अतिरिक्त निदेशक अश्वनी मलिक पहुंचे। उन्होंने खेल उपकरणों की भी जानकारी ली। कहा कि खेल उपकरणों की जरूरत पड़ने पर बताएं, जल्द से जल्द व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने जिले के गांव काछवा में बन रही शूटिंग रेंग, सालवन व अंजनथली गांव में बने खेल स्टेडियम व कर्ण स्टेडियम में बन रहे बाक्सिंग व बेडमिंटन हाॅल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि पंचकूला खेल विभाग से आए अतिरिक्त निदेशक ने जिले को मिलने वाली चार सौगातों का औचक निरीक्षण किया। जिले का नाम प्रदेश स्तर पर चमका चुके खिलाड़ियों के बारे में भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि काछवा गांव में बने वाली शुटिंग रेंज की जांच के दौरान उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आनी चाहिए। साथ ही अंजनथली व सालवन गांव में बने खेल स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने हर एक खेल उपकरण की जांच की और कहा कि यदि किसी भी खेल उपकरण की जरूरत पड़े तो खेल विभाग को बता दिया जाए, ताकि जल्द से जल्द उसकी व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed