{"_id":"69b86259fa8d73e3200c4028","slug":"storm-and-rain-cause-major-setback-to-power-corporation-15-km-line-damaged-karnal-news-c-18-knl1018-865761-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आंधी-बारिश से बिजली निगम को बड़ा झटका, 15 किमी लाइन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आंधी-बारिश से बिजली निगम को बड़ा झटका, 15 किमी लाइन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
निसिंग से गोंदर रोड पर बिजली के टूटे पोल व गिरे पेड़। अमर उजाला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। रविवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली निगम को बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार जिले में 15 किलोमीटर से अधिक बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। करीब 80 बिजली खंभे टूट गए हैं। 32 से अधिक ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं। निगम अधिकारियों के मुताबिक अब तक एक करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।
आंधी-बारिश के दौरान कई स्थानों पर पेड़ सीधे बिजली लाइनों पर गिर गए। सबसे अधिक नुकसान निसिंग क्षेत्र के गोंदर और आईओसीएल उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में हुआ। यहां कई जगहों पर तार टूटकर जमीन पर गिर गए और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। सोमवार सुबह से ही निगम की टीमों ने मरम्मत कार्य शुरू किया।
बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि नुकसान का विस्तृत सर्वे कराया जा रहा है। सभी उपकेंद्रों से रिपोर्ट मंगाई गई है। फिलहाल सुधार कार्य प्राथमिकता पर है और प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द सभी प्रभावित क्षेत्रों में आपूर्ति पूरी तरह सामान्य की जा सके।
Trending Videos