{"_id":"69bb98a29526a4860300e1a7","slug":"remains-of-cattle-found-in-the-western-yamuna-canal-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Karnal: पश्चिमी यमुना नहर में मिले गोवंश के अवशेष, लोगों में आक्रोश; स्टेट हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: पश्चिमी यमुना नहर में मिले गोवंश के अवशेष, लोगों में आक्रोश; स्टेट हाईवे किया जाम
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।
लोगों ने स्टेट हाईवे किया जाम
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
इंद्री क्षेत्र में एक बार फिर पश्चिमी यमुना नहर में गोवंश के अवशेष मिलने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। घटना की सूचना मिलते ही गोरक्षा दल के सदस्य और स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हुए। देखते ही देखते आक्रोश बढ़ता गया और लोगों ने विरोध स्वरूप करनाल–यमुनानगर स्टेट हाईवे को इंद्री के पास जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
Trending Videos
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। गुस्साए लोगों ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई नहीं होगी तब तक जाम नहीं खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। इंद्री के पुलिस उपाधीक्षक सहित सीआईए-3 की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत करवाने की कोशिश की, लेकिन लोग अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे और काफी देर तक हाईवे जाम रहा।
हालात बिगड़ते देख प्रशासनिक स्तर पर भी सक्रियता बढ़ाई गई। कुछ समय बाद इंद्री के एसडीएम अनिल यादव मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से सीधी बातचीत की। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने का आश्वासन दिया।एसडीएम के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा कुछ शांत हुआ और उन्होंने जाम खोलने का निर्णय लिया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नहर में गोवंश के अवशेष मिलने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जिससे क्षेत्र में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में ऐसे विरोध और तेज हो सकते हैं।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नहर में गोवंश के अवशेष मिलने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जिससे क्षेत्र में रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में ऐसे विरोध और तेज हो सकते हैं।