सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cricket Vid Nagesh won the match by five wickets

Karnal News: क्रिकेट वीड नागेश ने पांच विकेट से जीता मुकाबला

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 19 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Cricket Vid Nagesh won the match by five wickets
महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शाॅट खेलती ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


करनाल। ठाकुर धूम सिंह की स्मृति में आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन का मुकाबला गुलियां क्रिकेट अकादमी और क्रिकेट वीड नागेश के बीच निशान पब्लिक स्कूल में खेला गया। क्रिकेट वीड नागेश की टीम ने पांच विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गुलियां क्रिकेट अकादमी 32 ओवर में 141 के निजी स्कोर पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट वीड नागेश की टीम ने 29.5 ओवर में 142 रन बना कर मुकाबला जीत लिया। गुलियां क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाज दीपिका कुमारी ने 42 गेंदों पर 33 रन बनाए। क्रिकेट वीड नागेश की टीम की गेंदबाज अमरजोत संधु ने आठ ओवर में 24 रन देकर छह विकेट झटके। क्रिकेट कोच उधम राणा ने बताया कि वह प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गईं। उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed