{"_id":"69baf3a01e4a62bfd409e986","slug":"youth-on-tracks-shan-e-punjab-forced-to-stop-karnal-news-c-18-knl1018-867775-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पटरी पर युवक, रोकनी पड़ी शान-ए-पंजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पटरी पर युवक, रोकनी पड़ी शान-ए-पंजाब
विज्ञापन
आरपीएफ चौकी में बैठा युवक। अमर उजाला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम करीब 8:30 बजे रेल हादसा होते-होते बचा। प्लेटफार्म संख्या-1 पर प्रवेश कर रही शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस के सामने एक युवक आ गया। कुछ पल की देरी जानलेवा साबित हो सकती थी लेकिन लोको पायलट ने ट्रेन को समय रहते रोक लिया। युवक को आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। हालांकि स्टेशन मास्टर का कहना है कि युवक लाइन क्रॉस कर रहा था, तभी ट्रेन आ गई थी।
हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन स्टेशन में दाखिल हो रही थी कि एक युवक प्लेटफार्म से उतरकर पटरी पर लेट गया था। ट्रेन की रफ्तार कम जरूर थी लेकिन जोखिम बड़ा था। लोको पायलट ने तत्काल ब्रेक लगाए। ट्रेन युवक के पास आकर रुकी। युवक को पकड़कर आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। स्टेशन मास्टर का कहना है कि युवक ट्रैक क्रॉस कर रहा था और इसी दौरान ट्रेन आ गई। वह पटरी पार नहीं कर सका, जिसके चलते लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी।आरपीएफ चौकी इंचार्ज का दावा है कि युवक ट्रेन और पटरी के बीच फंस गया था। समय रहते ब्रेक लगाने से उसकी जान बच गई।
युवक की पहचान असंध निवासी सत्येंद्र के रूप में हुई है। घटना के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने युवक से पूछताछ की और उसके बयान दर्ज किए। साथ ही परिजन को बुलाकर उनके भी बयान लिए गए। देर रात युवक को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
Trending Videos