{"_id":"6a67ab8c8d108c84310cd566","slug":"over-a-quintal-of-poppy-husk-and-620-grams-of-heroin-seized-from-three-drug-smugglers-karnal-news-c-18-knl1018-957487-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन नशा तस्करों से एक क्विंटल से अधिक डोडापोस्त और 6.20 ग्राम हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन नशा तस्करों से एक क्विंटल से अधिक डोडापोस्त और 6.20 ग्राम हेरोइन बरामद
Tue, 28 Jul 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक क्विंटल से अधिक (101.77 किलो) डोडा पोस्त, 6.20 ग्राम हेरोइन और तस्करी में इस्तेमाल एक कार बरामद की है। दोनों मामलों में संबंधित थानों में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सीआईए असंध की टीम ने जांच अधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। टीम ने जिला जींद के मनोहरपुर गांव निवासी आरोपी राजदीप को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 6.20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
दूसरे मामले में सीआईए तीन की टीम के जांच अधिकारी जंगशेर सिंह की अध्यक्षता में कार्रवाई करते हुए रात को राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी से पेहवा के गढ़ी लांगरी गांव निवासी हरविंद्र सिंह उर्फ गंजा और घराैंडा के कश्यप चाैक निवासी संदीप उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 101.77 किलो डोडा पोस्त और वारदात में इस्तेमाल एक कार बरामद की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ थाना असंध में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और नशे की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।