फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Peace committee members met the SP to demand the release of Govinda's brother and father.

Karnal News: गोविंदा के भाई और पिता की रिहाई के लिए एसपी से मिले शांति कमेटी के सदस्य

Tue, 28 Apr 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 28 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Peace committee members met the SP to demand the release of Govinda's brother and father.
करनाल।
विज्ञापन

गोंदर गांव में हुए सूरज हत्याकांड में मुख्य आरोपी गोविंदा के एनकाउंटर और गिरफ्तारी के पश्चात दलित समाज एवं शांति कमेटी के लोगों ने सोमवार को एसपी नरेंद्र बिजारनियां से मुलाकात की। मामले में गिरफ्तार आरोपी गोविंदा के भाई और पिता को रिहा करने की मांग की। अधिवक्ता सोनिया तंवर को मिली धमकी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी ने दोनों मामलों में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

एसपी कार्यालय पहुंचे शांति कमेटी के सदस्य राजीव मामू राम गोंदर, अशोक कलसन, कृष्ण कुटेल, कृष्ण सरपंच सहित अन्य ने एसपी से कहा कि गोंदर गांव में 18 अप्रैल को सूरज की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गोविंदा के पिता धीरा राम और भाई रविंद्र की कोई संलिप्तता नहीं है। इसके बाद भी पुलिस ने दोनों को आरोपी बनाया हुआ है। शांति कमेटी के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने अपने स्तर पर इसकी जांच की है। दोनों को आरोप मुक्त किया जाए।
विज्ञापन

कमेटी सदस्य राजीव गोंदर ने कहा कि अधिवक्ता सोनिया तंवर को उनके बेटे को जान से मारने की धमकी के मामले आईडी की जांच करके आरोपी को काबू किया जाए। सोनिया और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। एसपी से मिलने वालों में मलखान नंबरदार, चरण गगसीना, संजय एडवोकेट भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed