{"_id":"69adcf138f9d5c76ca00204d","slug":"police-issued-advisory-for-people-wishing-to-travel-abroad-karnal-news-c-18-1-knl1040-860453-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए पुलिस ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने वीजा के नाम पर बढ़ती धोखाधड़ी को देखते हुए लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों को फर्जी एजेंटों से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि विदेश जाने से पहले एजेंट की पूरी जानकारी प्राप्त करनी चाहिए ताकि किसी बड़े धोखे से बचा जा सके। पुलिस ने कहा कि आजकल कई लोग पढ़ाई, नौकरी या घूमने के लिए विदेश जाना चाहते हैं। इस इच्छा का फायदा उठाकर कुछ फर्जी ट्रैवल एजेंट सोशल मीडिया और वेबसाइटों पर विज्ञापन देकर लोगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं।
कई मामलों में एजेंट लोगों को अवैध रास्तों से दूसरे देशों के जरिये विदेश भेजते हैं। इस दौरान लोगों को जंगलों, समुद्री रास्तों या लंबी पैदल यात्रा के जरिये सीमा पार कराई जाती है। ऐसी खतरनाक यात्रा में कई बार ठंड, जहरीले जानवरों के काटने, नाव डूबने या कंटेनर में दम घुटने जैसी घटनाओं से लोगों की जान भी चली जाती है।
यहां तक कि कई बार विदेश पहुंचने के बाद लोगों के पासपोर्ट और जरूरी दस्तावेज भी छीन लिए जाते हैं और उनसे जबरन गलत काम करवाए जाते हैं। इनसे बचने के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि विदेश जाने से जुड़े किसी भी काम के लिए जल्दबाजी न करें और पैसे देने से पहले एजेंट की पूरी जांच जरूर करें या सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त एजेंट से ही संपर्क करें।
.............................
Trending Videos