सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Reading comprehension and calculation abilities will also be assessed.

Karnal News: पढ़ने-समझने और गणना क्षमता का भी होगा आकलन

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 09 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Reading comprehension and calculation abilities will also be assessed.
विज्ञापन
करनाल। राजकीय विद्यालयों में कक्षा छठी से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं 11 से 18 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू होंगी। इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को निपुण हरियाणा मिशन से जोड़ते हुए विद्यार्थियों की पढ़ने-समझने और गणना क्षमता का भी आकलन किया जाएगा।
Trending Videos


शिक्षा विभाग की ओर से पहली से आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार स्कूल स्तर पर आयोजित की जाएगी। इस दौरान हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान सहित अन्य विषयों की परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार परीक्षा का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को अंक देना नहीं, बल्कि उनकी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता का आकलन करना है। परीक्षा प्रक्रिया को निपुण हरियाणा मिशन से जोड़ा गया है, ताकि यह परखा जा सके कि विद्यार्थी पढ़ने, समझने और गणना करने में कितने सक्षम हैं। इससे बच्चों की वास्तविक सीखने की स्थिति का भी पता चल सकेगा।

डीएमएस सुमित का कहना है कि नई मूल्यांकन प्रणाली से ऐसे विद्यार्थियों की पहचान करना आसान होगा, जिन्हें पढ़ाई में अतिरिक्त सहयोग की आवश्यकता है। ऐसे बच्चों को आगे विशेष शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उनकी पढ़ाई की बुनियाद मजबूत की जा सके।

----
परीक्षा का शेड्यूल
कक्षा छठी - 11 मार्च को हिंदी, 12 को अंग्रेजी, 13 को संस्कृत,उर्दू, पंजाबी, 14 को विज्ञान, 16 को ड्राइंग व म्यूजिक, 17 को सामाजिक विज्ञान और 18 मार्च को गणित की परीक्षा होगी।

कक्षा सातवीं - 11 मार्च को अंग्रेजी, 12 को विज्ञान, 13 को गणित, 14 को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, 16 को सामाजिक विज्ञान, 17 को हिंदी और 18 मार्च को ड्राइंग व म्यूजिक की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

कक्षा आठवीं - 11 मार्च को गणित, 12 को हिंदी, 13 को अंग्रेजी, 14 को सामाजिक विज्ञान, 16 को संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, 17 को ड्राइंग व म्यूजिक और 18 मार्च को विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।

वर्जन-

स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षाओं का संचालन तय समय और कार्यक्रम के अनुसार किया जाए और सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

- रोहतास वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed