{"_id":"69b3f67560afe27e270abcd4","slug":"video-consumers-in-karnal-return-home-without-gas-cylinders-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में बिना गैस सिलेंडर के ही वापस घर लौटे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में बिना गैस सिलेंडर के ही वापस घर लौटे उपभोक्ता
भगवारिया गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने आए उपभोक्ताओं को शुक्रवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग तेज धूप में सिलेंडर मिलने का इंतजार करते रहे।
उपभोक्ताओं का कहना है कि वे सुबह से लेकर दोपहर तक एजेंसी के बाहर बैठे रहे, लेकिन सिलेंडर की गाड़ी नहीं पहुंची। इसके बावजूद एजेंसी की ओर से लोगों को कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।
लोगों का कहना था कि अगर सिलेंडर की गाड़ी नहीं आने वाली थी तो एजेंसी को समय रहते उपभोक्ताओं को घर भेज देना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया, जिसके कारण सभी को कड़ी धूप में घंटों बैठना पड़ा।
आखिरकार कई उपभोक्ताओं को बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौटना पड़ा, जिससे उनमें काफी नाराजगी देखने को मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।