सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After 8 years, voting will be held at the local level in the Bar Council elections.

Karnal News: बार काउंसिल के चुनाव में 8 साल बाद स्थानीय स्तर पर होगा मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
After 8 years, voting will be held at the local level in the Bar Council elections.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

करनाल। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव 18 मार्च को होंगे। आठ साल बाद ऐसा होगा कि इसमें स्थानीय स्तर पर भी अधिवक्ता वोट कर सकेंगे। इस बार निर्वाचन आयोग की निगरानी में चुनाव कराए जा रहे हैं। करनाल जिले में करनाल शहर, इंद्री और असंध के बार कांप्लेक्स के पंजीकृत 3,247 अधिवक्ता मतदान करेंगे। जिले में कुल पांच बूथ बनाए गए हैं। चार बूथ करनाल में और एक बूथ असंध बार कांप्लेक्स में होगा। करनाल और असंध के एसडीएम को चुनाव का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
निर्वाचन तहसीलदार सुदेश राणा ने बताया कि अब से आठ वर्ष पूर्व स्थानीय स्तर पर वोट डलवाए गए थे, इस बार भी इसी तरीके से मतदान होगा। इसके लिए निर्वाचन अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। करनाल बार के 3014, इंद्री के 26 और असंध के 207 अधिवक्ता मतदान करेंगे। चुनाव को फ्री एंड फेयर करवाने के लिए मतदान अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण 13 मार्च को अनिवार्य रूप से आयोजित किया जाएगा। संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ट्रेनिंग में पूर्ण रूप से उपस्थित रहेंगे। ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके। उपायुक्त ने सभी अधिवक्ताओं किया कि वे इस महत्वपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत सूचना से बचें। किसी भी जानकारी के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय या मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के कार्यालय से संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव हरियाणा राज्य में 18 मार्च को प्रातः 9 से सायं 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। जिले के 3247 पंजीकृत अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जिला प्रशासन की ओर से चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। - उत्तम सिंह, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed