{"_id":"69b31458561129b82808142e","slug":"district-public-works-department-sent-file-for-repair-work-at-karna-stadium-karnal-news-c-18-knl1018-862974-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कर्ण स्टेडियम में मरम्मत कार्य के लिए जिला लोक निर्माण विभाग भेजी फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कर्ण स्टेडियम में मरम्मत कार्य के लिए जिला लोक निर्माण विभाग भेजी फाइल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
कर्ण स्टेडियम में दाैड़ का अभ्यास करते खिलाड़ी। फाइल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण स्टेडियम में ट्रैक, वॉलीबॉल और स्केटिंग कोर्ट की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। जिला लोक निर्माण विभाग को मरम्मत कार्य की फाइल भेज दी गई है। मरम्मत कार्य पर करीब 24 लाख रुपये की लागत आएगी।
सिंथेटिक ट्रैक की साफ-सफाई शुरु कर दी गई है और ट्रैक पर लगने वाली रबर भी मंगवा ली गई है। ट्रैक के साइड में बने पानी की निकासी के छेद को भी खुलवा दिया गया है। पिछले साल आयोजित हुई कई खेल प्रतियोगिताओं के चलते ट्रैक की हालत खराब हो चुकी थी। कुछ खिलाड़ी ट्रैक पर स्पाइक्स वाले जूते पहन कर अभ्यास करते थे, जिससे परत उखड़ने लगी थी। वॉलीबाल के कोर्ट की परत भी उखड़ गई है। खेल विभाग की ओर से अब इसे भी जल्द ही ठीक करवाया जाएगा। कोर्ट में जहां से परत उखड़ी है वह सर्विंग एरिया से शुरु होकर सेंटर लाइन यानि बीच में लगने वाले जाल की तरफ जा रही है। जो खिलाड़ियों का ध्यान खेल की तरफ रहता है। ऐसे में खिलाड़ी इस परत के उखड़ने से असंतुलित होकर गिर सकता है और चोट लग सकती है।
-- -- -- -- -- --
वॉलीबाल कोर्ट व सिंथेटिक ट्रैक के उखड़ने की रिपोर्ट हेड ऑफिस खेल विभाग को 3-4 महीने पहले भेजी गई थी। विभाग की ओर से बजट मिलने के बाद जल्द ही पीडब्ल्यूडी से पैचवर्क का कार्य किया जाएगा। स्टेडियम का रखरखाव को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हुए है। -राजबीर रंगा, जिला खेल अधिकारी, करनाल
Trending Videos