सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   With her spirits high, Rishita Dang shines in Taekwondo

Karnal News: बुलंद हौसले से रिशिता डांग ने ताइक्वांडो में चमकाया नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
With her spirits high, Rishita Dang shines in Taekwondo
 रिशिता डांग
web -
विज्ञापन
करनाल। हौसले बुलंद और लक्ष्य साफ हो तो बेटियां भी खेलों में इतिहास रच सकती हैं। जिले की बेटी व ताइक्वांडो खिलाड़ी रिशिता डांग इसका उदाहरण हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर उन्होंने न केवल जिले बल्कि हरियाणा का नाम भी रोशन किया है।
Trending Videos

उनकी उपलब्धियों में वर्ष 2023 में गाजियाबाद में आयोजित सीबीएसई इंटर स्कूल स्पोर्ट्स एंड गेम्स ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक भी शामिल है। अंबाला कैंट में आयोजित 35वीं हरियाणा राज्य वरिष्ठ क्योरुगी ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 अंडर-63 किलोग्राम में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं 34वीं हरियाणा राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 जूनियर अंडर-63 किलोग्राम में भी स्वर्ण पदक जीता। अंबाला कैंट में आयोजित 34वीं हरियाणा राज्य जूनियर और सीनियर क्योरुगी ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 में सीनियर कैटेगरी अंडर-63 किलोग्राम में रजत पदक हासिल किया। वर्ष 2023 में करनाल में आयोजित 55वीं हरियाणा राज्य स्कूल टूर्नामेंट 63-68 किलोग्राम वर्ग में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले 2019-20 में बलरामपुर में आयोजित सीबीएसई अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिता में अंडर-59 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जर्मनी में किया भारत का प्रतिनिधित्व
रिशिता डांग ने 16 से 17 जुलाई 2025 को जर्मनी के राइन-रूहर में आयोजित एफआईएसयू वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा 9 से 12 अक्तूबर 2025 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव हॉल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुकिवोन कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उन्होंने रजत पदक हासिल किया। इससे पहले 12 से 15 नवंबर 2024 को अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2024 में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। रिशिता ने प्रथम खेलो इंडिया नेशनल वुमेंस ताइक्वांडो लीग 2023-24 में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। विशाखापट्टनम में आयोजित जूनियर क्योरुगी और 12वीं नेशनल पूम्से ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 में भी रिशिता ने स्वर्ण पदक हासिल किया।


दक्षिण कोरिया से हासिल की ब्लैक बेल्ट

कोच मनीष कुमार ने बताया कि रिशिता डांग ने दक्षिण कोरिया से ताइक्वांडो में तीसरी डैन श्रेणी की ब्लैक बेल्ट हासिल की है। ताइक्वांडो में तीसरी डैन ब्लैक बेल्ट वर्षों की मेहनत और उन्नत कौशल का प्रतीक मानी जाती है। रिशिता डांग वर्तमान में क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, गाजियाबाद से मीडिया और पब्लिक अफेयर्स में कला स्नातक (तीसरे वर्ष) की पढ़ाई कर रही हैं। रिशिता का कहना है, महिलाओं को समान अवसर मिलने चाहिए, ताकि वे खेल, शिक्षा और जीवन के हर क्षेत्र में अपनी पूरी क्षमता दिखा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed