सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The cleaning contract has been stuck for three years, and the railway station is filthy and smelly.

Karnal News: तीन साल से अटका सफाई का ठेका रेलवे स्टेशन पर गंदगी और बदबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
The cleaning contract has been stuck for three years, and the railway station is filthy and smelly.
करनाल रेलवे स्टे​शन पर उगी घास। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos


करनाल। रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। सफाई का ठेगा जुलाई, 2023 में समाप्त हो गया था। अब तक नई निविदा जारी नहीं की जा सकी है। 13 सफाई कर्मचारियों की जरूरत है। महज 3 के सहारे काम चल रहा है। नतीजतन स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और सार्वजनिक शौचालयों में गंदगी रहती है। यात्री परेशान रहते हैं।

रेलवे स्टेशन पर परिसर में जगह-जगह कूड़ा पड़ा रहता है। डस्टबिन भी समय पर खाली नहीं किए जाते। बदबू आती रहती है। यात्रियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो पाया है। सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। वॉश बेसिन के आसपास भी सफाई नहीं हो पाती। फर्श पर पानी और गंदगी के कारण फिसलने का खतरा बना रहता है। यात्रियों का कहना है कि शौचालयों में नियमित सफाई नहीं होने से दुर्गंध फैली रहती है। -----
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों का दर्द --

स्टेशन पर कई जगह कूड़ा पड़ा रहता है। खासकर शौचालयों की हालत बहुत खराब है। सफाई नियमित होनी चाहिए ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। - कमलेश, यात्री

महिला यात्रियों के लिए शौचालय की सफाई बहुत जरूरी होती है लेकिन यहां साफ-सफाई का अभाव साफ दिखाई देता है। कई बार उपयोग करना भी मुश्किल हो जाता है। - अंजलि, यात्री
----
स्टेशन पर सफाई की निविदा जुलाई, 2023 से ही समाप्त हो चुकी है। नई प्रक्रिया के लिए पत्र लिखा जा चुका है। अभी फिलहाल 3 कर्मचारी काम कर रहे हैं। - संजय सक्सेना, स्टेशन अधीक्षक, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed