सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   T-flyover: Land will be acquired to avail the service.

टी-फ्लाईओवर : सर्विस लेने के लिए होगा जमीन का अधिग्रहण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
T-flyover: Land will be acquired to avail the service.
एलिवेटेड पुल के निरीक्षण के दाैरान अ​​धिकारियों को निर्देश देते उपायुक्त उत्तम सिंह । प्रवक्ता
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

करनाल। शहर में बन रहे टी-फ्लाईओवर एलिवेटेड पुल का निर्माण कार्य जारी है। रेलवे रोड स्थित मछली मार्केट के पास जगह कम है। पुल बनने के बाद यहां सर्विस लेन बनाने के लिए प्रशासन जमीन का अधिग्रहण करेगा। रास्ते की चौड़ाई बढ़ाने के लिए पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान की जमीन ली जाएगी। इसके अलावा सेक्टर-14 के पास फुटपाथ की चौड़ाई कम होगी। रास्ते में पड़ने वाले ट्रांसफार्मर भी शिफ्ट किए जाएंगे।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने मंगलवार को निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल के निर्माण में जहां कहीं भी पेड़ अथवा बिजली के खंभे जैसी बाधाएं पेश आ रही हैं उन्हें संबंधित विभाग से मिलकर तुरंत दूर किया जाए। पुराना बस अड्डे के पीछे एलिवेटेड पुल के एक तरफ के रास्ते की चौड़ाई बढ़ाने के लिए स्कूल से जगह लेने के लिए सर्वे किया जाएगा ताकि आगामी प्रक्रिया शुरू की जा सके। निरीक्षण के दौरान एचएसवीपी के अधीक्षक अभियंता धर्मवीर, स्मार्ट सिटी के जीएम रामफल, एसडीओ केजी गोयल व पुल का निर्माण कर रही कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ भी हटेंगे- सेक्टर-14 में राणा अकादमी के पास फुटपाथ की चौड़ाई कम की जाएगी, साथ ही पेड़ भी हटेंगे।
- पुराना बस अड्डे के पास पुल के ढलान (स्लोप) कार्य के बाद साइड के रास्ते की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।
- रेलवे रोड पर पुल के पिलर के नजदीक लगे बिजली के खंभे हटाया जाएगा।



30 फीसदी निर्माण कार्य शेष, दिसंबर तक होगा पूरा
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत टी-फ्लाईओवर का निर्माण कार्य इस साल दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। करीब 128 करोड़ की लागत से बन रहे इस पुल का 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसकी लंबाई 3.280 किमी है। पुल निर्माण के लिए 85 पिलर खड़े किए गए हैं। घंटाघर चौक से पुराना बस अड्डे तक पुल की लंबाई 900 मीटर और राणा अकादमी से जिला पुस्तकालय तक 2.380 मीटर है। निर्माण कार्य 27 जनवरी 2025 को आरंभ किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed