सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Power demand highest so far this year at 611 MW

Karnal News: बिजली मांग 611 मेगावाट के साथ वर्ष में अब तक सबसे अधिक

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 16 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Power demand highest so far this year at 611 MW
विज्ञापन
करनाल। मार्च के महीने में तापमान बढ़ने के साथ ही जिले में बिजली की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। 28 फरवरी को जिले में बिजली की मांग 611 मेगावाट दर्ज की गई जो इस साल का अब तक का सबसे अधिक स्तर है। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते आने वाले दिनों में बिजली की मांग और तेजी से बढ़ सकती है।
Trending Videos

घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पंखों के साथ-साथ कूलर और एसी का इस्तेमाल भी बढ़ने लगा है। जिससे खपत में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है।बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि पिछले वर्षों के आंकड़ों और मौजूदा रुझानों को देखते हुए इस बार गर्मियों के चरम पर जिले में बिजली की मांग 1500 मेगावाट से भी अधिक पहुंचने का अनुमान है। इस स्थिति को देखते हुए विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि उपभोक्ताओं को गर्मी के दिनों में निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए फीडरों और ट्रांसफार्मरों की नियमित जांच करवाई जा रही है। साथ ही संभावित ओवरलोड की स्थिति से बचने के लिए तकनीकी टीमों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली निगम के अनुसार फिलहाल जिले में बिजली आपूर्ति सामान्य है और उपभोक्ताओं को मांग के अनुसार बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि गर्मियों के दौरान बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए विभाग पूरी तैयारी के साथ काम कर रहा है, ताकि किसी भी तरह की बाधा के बिना बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed