फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Power remained out for 2 to 4 hours even after repairs.

Karnal News: मरम्मत के बाद भी 2 से 4 घंटे तक गुल रही बत्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Power remained out for 2 to 4 hours even after repairs.
करनाल। शहर के कई हिस्सों में बुधवार को मरम्मत कार्य के नाम पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। अलग-अलग फीडरों पर निर्धारित शटडाउन के कारण सुबह छह बजे से लेकर दोपहर बाद तक कई कॉलोनियां अंधेरे और उमस से जूझती रहीं। कई क्षेत्रों में तय समय से करीब 2-4 घंटे बाद तक बिजली आई।
विज्ञापन

शेड्यूल के अनुसार, 25 से ज्यादा कॉलोनियां, बाजार और गांवों में मरम्मत का कार्य होना था। सबसे पहले सुबह छह से आठ बजे तक एचएसआईआईडीसी उपकेंद्र से जुड़े सेक्टर-3, शाम नगर, मोती नगर, प्रीतम नगर, अंसल टाउन और नई अनाज मंडी क्षेत्र में आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

यहां तय समय के एक घंटे बाद आपूर्ति सुचारु हुई। इसके बाद सुबह आठ से दस बजे तक 33 केवी नेवल लाइन पर मेंटेनेंस के चलते कुंजपुरा, मुगल माजरा, बूढ़ाखेड़ा, गौशाला, सैनिक स्कूल, महनमती, बड़ा गांव, नबीपुर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक अशोका फीडर के अंतर्गत वसंत विहार की गली नंबर 1 से 8 में आपूर्ति बंद रखने का शेड्यूल था लेकिन यहां बिजली करीब दो बजे के बाद बहाल हुई।
इसी तरह रेलवे रोड फीडर से जुड़े कमेटी चौक, टिंबर मार्केट, गुड़ मंडी और दयालपुरा क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक शटडाउन घोषित किया गया। आपूर्ति शाम 4 बजे के बाद ही बहाल हो सकी। वहीं सुभाष गेट फीडर पर मेंटेनेंस के चलते जाटों गेट, सुभाष गेट, मीरा घाटी और बूटा सिंह कॉलोनी में सुबह दस से बारह बजे तक बिजली बंद रही।

सेक्टर-12 और 13 ज्यादा प्रभावित
निर्धारित शटडाउन वाले क्षेत्रों के अलावा सेक्टर-12 और 13 में भी दोपहर करीब 12 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। अचानक हुए इस लंबे कट से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई घरों में इन्वर्टर की बैटरी भी खत्म हो गई, जिससे पंखे और कूलर बंद पड़ गए।
उमस में बढ़ी मुश्किल, कारोबार भी प्रभावित
लगातार बिजली कटने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ बाजारों में भी असर देखने को मिला। दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद रहे और कई व्यापारियों को काम प्रभावित होने की शिकायत रही। लोगों का कहना था कि यदि शटडाउन आवश्यक था तो कम से कम निर्धारित समय पर बिजली बहाल होनी चाहिए थी।
लोगों की पीड़ा
वसंत विहार निवासी राहुल शर्मा ने बताया कि विभाग ने दोपहर एक बजे तक बिजली आने की सूचना दी थी, लेकिन आपूर्ति करीब डेढ़ बजे बहाल हुई। इस दौरान इन्वर्टर भी जवाब दे गया और परिवार को गर्मी में काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
सेक्टर-13 निवासी सविता अरोड़ा ने बताया कि दोपहर 12 बजे बिजली चली गई और करीब चार बजे के बाद ही लौटी। लंबे कट के कारण बच्चों की पढ़ाई और घर के दैनिक कामकाज प्रभावित हुए।

कहां-कहां रहा शटडाउन
- सुबह 6 से 8 बजे: सेक्टर-3, शाम नगर, मोती नगर, प्रीतम नगर, अंसल टाउन, नई अनाज मंडी।
- सुबह 8 से 10 बजे: कुंजपुरा, मुगल माजरा, बूढ़ाखेड़ा, गौशाला, सैनिक स्कूल क्षेत्र।
- सुबह 10 से 12 बजे: जाटों गेट, सुभाष गेट, मीरा घाटी, बूटा सिंह कॉलोनी।
- सुबह 10 से 1 बजे: वसंत विहार (बिजली करीब 1:30 बजे आई)।
- सुबह 11 से 3 बजे: कमेटी चौक, टिंबर मार्केट, गुड़ मंडी, दयालपुरा।
- दोपहर 12 से 4 बजे: सेक्टर-12 और 13 में भी आपूर्ति बाधित।
बुधवार को दर्ज शिकायतों का आंकड़ा
डिवीजन उपमंडल दर्ज शिकायतें
असंध निसिंग 24
असंध नंबर-1 असंध 21
असंध नंबर-2 असंध 3
करनाल सिटी करनाल सिटी 57
करनाल सिटी मेरठ रोड 80
करनाल सिटी मॉडल टाउन 81
करनाल सिटी नेवल 60
करनाल सिटी राम नगर 11
करनाल सिटी सब-अर्बन करनाल 144
नीलोखेड़ी अमीन 1
नीलोखेड़ी भादसों 1
नीलोखेड़ी नीलोखेड़ी 4
नीलोखेड़ी तरावड़ी 10
सब अर्बन-1 गढ़ी बिरबल 1
सब अर्बन-1 इंद्री 1
सब अर्बन-1 सग्गा 0
सब अर्बन-2 घरौंडा सिटी 10
सब अर्बन-2 जुंडला 7
सब अर्बन-2 मुनक 4
सब अर्बन-2 सब-अर्बन घरौंडा 7
कुल 527


मरम्मत के लिए कट लिए जाने आवश्यक हैं। जिससे आगे किसी भी बड़े फॉल्ट से बचा जा सके। कभी-कभी काम करते समय अधिक समय लग जाता है, जिस कारण समय पर आपूर्ति बहाल नहीं हो पाती। - नसीब सिंह, अधीक्षक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed