{"_id":"69c438a91b2ba5e703012a7a","slug":"rpca-delhi-academy-won-the-match-by-48-runs-karnal-news-c-18-knl1018-872080-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आरपीसीए दिल्ली अकादमी ने 48 रन से जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आरपीसीए दिल्ली अकादमी ने 48 रन से जीता मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शाॅट खेलती खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ठाकुर धूम सिंह की याद में आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के नौवें दिन का मुकाबला आरपीसीए दिल्ली अकादमी और फ्यूचर स्टार क्रिकेट अकादमी के बीच निशान पब्लिक स्कूल में खेला गया। आरपीसीए दिल्ली अकादमी ने 48 रन से मैच अपने नाम कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए आरपीसीए दिल्ली अकादमी की टीम ने 40 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्यूचर स्टार क्रिकेट अकादमी की टीम 34.3 ओवर में मात्र 102 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। आरपीसीए दिल्ली अकादमी की ओर से बल्लेबाज अक्षिता जैन ने 85 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली।
उनकी टीम की गेंदबाज तारीनी जोशी ने 7.3 ओवर में 22 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। शानदार गेंदबाजी के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। फ्यूचर स्टार क्रिकेट अकादमी की टीम की कप्तान रितीका शर्मा ने 65 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली। क्रिकेट कोच उधम राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एक टीम जिले की है और एक टीम कैथल से है, बाकी हर जगह से करीब दो टीमें आ रही हैं।
Trending Videos