{"_id":"69c5a20112b37c9bd208c254","slug":"auto-collided-with-a-parked-canter-on-the-national-highway-four-injured-karnal-news-c-18-knl1018-872736-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नेशनल हाईवे पर खड़े कैंटर से टकराया ऑटो, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नेशनल हाईवे पर खड़े कैंटर से टकराया ऑटो, चार घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर वीरवार को तेज रफ्तार ऑटो खड़े कैंटर से टकरा गया जिससे चालक समेत चार लोग घायल हो गए। हादसा नीलकंठ स्टार ढाबे के पास हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो हाईवे पर तेज गति से जा रहा था और सामने खड़े कैंटर को चालक समय रहते देख नहीं पाया जिसके चलते सीधी टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। टीम ने घायलों को बाहर निकालकर अपनी गाड़ी से ही ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है।
जांच अधिकारी सोनू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ऑटो ने सड़क किनारे खड़े कैंटर में टक्कर मारी है। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos