सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Don't panic about gas and petrol, we have adequate arrangements: Manohar Lal

गैस और पेट्रोल को लेकर घबराएं नहीं, हमारे पास पर्याप्त इंतजाम : मनोहर लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Don't panic about gas and petrol, we have adequate arrangements: Manohar Lal
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लोगों को एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर परेशान न होने की अपील की है। उनका कहना है कि युद्ध जैसे हालात अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बने हैं इसलिए गैस आदि कुछ चीजों की आपूर्ति प्रभावित हुई है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, हमारे पास पर्याप्त इंतजाम हैं।
वे वीरवार को करनाल में दिशा की बैठक लेने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गैस और पेट्रोल को लेकर अभी स्थिति भले ही नियंत्रण में है लेकिन सावधानी हमेशा बरतनी चाहिए इसलिए भारत सरकार एडवांस में तैयारी कर रही है ताकि कल को कोई कठिनाई आती है तो आसानी से व्यवस्था की जाए। पेट्रोल और गैस को लेकर हमारे पास कई विकल्प हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा हैं। कुछ चीजों का दूसरे देशों के साथ लेन-देन शुरू से होता आया है। अब यदि इस लेनदेन में कुछ स्थिति बिगड़ती भी है तो हम अपने स्तर पर इंतजाम करने में सक्षम हैं। केंद्रीय मंत्री गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली से करनाल पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सभी को रामनवमी और अष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

जरूरत के अनुसार करनाल में बढ़ेगा ट्रेनों का ठहराव
केंद्रीय मंत्री ट्रेन से करनाल पहुंचे। करनाल में शिवशक्ति और वंदे भारत के ठहराव के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जरूरत के अनुसार ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। जरूरत के आधार पर मांग रेल मंत्रालय को भेजी जाती है। कई ट्रेनों के ठहराव पर अभी भी प्रस्ताव गए हुए हैं। ताकि यात्रियों को और बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि पहले गीता जयंती एक्सप्रेस भी करनाल में नहीं रुकती थी, जब जरूरत महसूस हुई तो इसका ठहराव भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed