फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sanitation workers will go on strike for two days in support of firefighters.

Karnal News: दमकल कर्मियों के समर्थन में दो दिन हड़ताल पर रहेंगे सफाई कर्मी

Fri, 01 May 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 01 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers will go on strike for two days in support of firefighters.
भूख हड़ताल पर बैठे  फायर कर्मचारी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। दमकल कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में नगर पालिका कर्मचारी संघ ने शुक्रवार और शनिवार को पूरे हरियाणा में हड़ताल रखने का एलान किया है। इस दिन सफाई कर्मचारी काम बंद रखेंगे। इसके अलावा मामले के लिए गुरुवार को चंडीगढ़ में उच्च अधिकारियों के साथ संघ के प्रतिनिधियों की बैठक असफल रही।

इधर, दमकल केंद्र में कर्मचारी धरने पर बैठे रहे और पांच ने भूख हड़ताल की। वीरवार को धरने की अध्यक्षता अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान संदीप त्यागी ने की। उन्हाेंने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ और नगर पालिका कर्मचारी संघ दोनों संगठनों का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मियों की अनदेखी कर रही है, जिससे उनमें लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। यूनियन ने सरकार से कर्मचारियों की मांगे जल्द पूरी करने की मांग की। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सेवाराम बड़सर, सीटू जिला सचिव सतपाल सैनी, ओमप्रकाश माटा, महावीर सिंह, धर्मवीर राणा, दिनेश कुमार, सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed