सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   SDM entrusted with the investigation of wheat arrival from UP

Karnal News: यूपी से गेहूं की आवक की एसडीएम को सौंपी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
SDM entrusted with the investigation of wheat arrival from UP
 इंद्री गेहूं की बोरियों से अटी अनाज मंडी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

इंद्री। उत्तर प्रदेश से जिले की अनाज मंडियों में अवैध रूप से गेहूं की आवक की जांच करने के लिए उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने एसडीएम को निर्देश दिए हैं। दो सीमा चौकियों को सील कर दिया गया है। गेहूं की अवैध आवक रोकने के लिए इन चौकियों पर पुलिस हर वाहन की जांच करेगी।
प्रशासन इसमें शामिल किसानों, आढ़तियों और बाजार समिति कर्मचारियों के बीच मिलीभगत की जांच भी करेगा। डीसी ने अपर जिलाधिकारी (एडीसी) राहुल रईया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। प्रशासन ने अवैध गेहूं प्रवेश रोकने के लिए मंगलोरा सहित दो प्रमुख सीमा चौकियों को सील कर दिया है। पुलिस हर वाहन की जांच करेगी। डीसी डॉ. शर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि मिलीभगत पकड़े जाने पर आढ़तियों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे और संबंधित दलालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आढ़तियों ने किया विरोध

स्थानीय आढ़तियों ने सीमा प्रतिबंधों पर विरोध जताया है। उनका कहना है कि हरियाणा व उत्तर प्रदेश दोनों में जमीन रखने वाले किसान इन प्रतिबंधों से अपनी फसल बेच ही नहीं पा रहे। दोनों राज्यों में खेती करने वाले किसानों को परेशान किया जा रहा है। मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed