{"_id":"6a74ebf79ffe185b34080f0e","slug":"sdm-visits-kachhwa-school-gets-fogging-done-on-the-spot-karnal-news-c-18-knl1018-964333-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: काछवा स्कूल पहुंचे एसडीएम, मौके पर कराई फोगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: काछवा स्कूल पहुंचे एसडीएम, मौके पर कराई फोगिंग
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करते एसडीएम देवेंद्र शर्मा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल/काछवा। काछवा के राजकीय विद्यालय में मच्छरों के कारण बाहर बैठकर विद्यार्थी पढ़ाई करने को मजबूर हैं। एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने अधिकारियों के साथ वीरवार को विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर खड़े होकर फोगिंग कराई। साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी देखीं। उन्होंने बदहाली पर नाराजगी व्यक्त की और 10 अगस्त तक सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा की गई कार्रवाई का विस्तृत विवरण तैयार किया जाए। इसके साथ ही सुधारात्मक कार्यों के पूर्व एवं पश्चात के नवीनतम फोटोग्राफ भी रिपोर्ट के साथ संलग्न किए जाए। एसडीएम ने वर्षा जलभराव, स्वच्छता व्यवस्था, कक्षाओं, बरामदों, शौचालयों, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए जलभराव की समस्या के त्वरित समाधान, परिसर की समुचित सफाई और विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।
सरपंच बोले, नियमित कराएंगे स्प्रे
सरपंच प्रतिनिधि डॉ. दीपक ने बताया कि अब दवा मिल जाने के बाद नियमित स्प्रे कराया जाएगा। विद्यालय परिसर में स्थित बरगद और पीपल के पेड़ों पर बड़ी संख्या में पक्षियों ने घोंसले बना रखे हैं, जिससे बीट की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस संबंध में स्कूल प्रशासन और पंचायत समिति की ओर से वन विभाग को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
29 जुलाई से अमर उजाला उठा रहा है मुद्दा
सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सरकारी दावों के बीच काछवा के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के हालात को 29 जुलाई से लगातार अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। यहां मच्छरों के प्रकोप के कारण कई कक्षाएं बरामदे में फर्श पर लगाई जा रही हैं। विद्यालय में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं है। मुख्य द्वार पर पक्षियों की बीट से फैली गंदगी भी विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। स्कूल में छात्र-छात्राओं की संख्या करीब 700 है। 40 शिक्षक-शिक्षिकाएं हैं। तीन गांवों बजीदा, काछवा और जटपुरा के बच्चे स्कूल में पढ़ने आते हैं। स्कूल में 18 कमरे हैं। सभी में मच्छरों की समस्या है लेकिन कक्षा 8 से 12 तक की कक्षाओं में समस्या अधिक गंभीर है। इस पर डीईओ रोहताश वर्मा ने भी नोटिस जारी किया था। अब एसडीएम मौके पर पहुंचे हैं।