फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Shortage of medicines for gastric issues, skin diseases, and viral fever at the district hospital.

Karnal News: जिला अस्पताल में गैस, त्वचा रोग व वायरल बुखार की दवाओं की कमी

Thu, 06 Aug 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 06 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Shortage of medicines for gastric issues, skin diseases, and viral fever at the district hospital.
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में दवाओं की कमी से मरीज परेशान हैं। गैस और एसिडिटी से बचाव के लिए डीएसआर कैप्सूल लिख रहे हैं लेकिन दवा वितरण केंद्र पर पहुंचने पर मरीजों को बताया जा रहा है कि डीएसआर का स्टॉक खत्म हो चुका है। यही स्थिति त्वचा रोग और वायरल बुखार के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की है।
विज्ञापन

अस्पताल की ओपीडी में 400 से अधिक मरीजों को एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती हैं। इनके साथ पेट में जलन, गैस और एसिडिटी की समस्या से बचाने के लिए डीएसआर कैप्सूल भी नियमित रूप से लिखा जाता है। त्वचा संबंधी रोग लेकर आने वाले मरीजों को सभी दवा अस्पताल से नहीं मिल पा रही हैं। मरीजों को केवल कुछ दवाएं देकर बाकी बाहर से खरीदने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

केस 1 : मेडिकल स्टोर से खरीदी दवा
दयाल सिंह कॉलोनी निवासी मोहित बुखार और गले में संक्रमण की शिकायत लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर ने जांच के बाद एंटीबायोटिक के साथ डीएसआर कैप्सूल भी लिख दिए। दवा खिड़की पर पहुंचने पर कर्मचारियों ने बताया कि डीएसआर उपलब्ध नहीं है। इसके बाद वह दोबारा डॉक्टर के पास पहुंचे तो उन्हें बाहर से दवा खरीदने की सलाह दी गई। राजेश ने बताया कि सरकारी अस्पताल में इलाज इसलिए कराने आए थे ताकि दवाओं पर खर्च न करना पड़े लेकिन अंत में मेडिकल स्टोर से दवा खरीदनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस -2 : त्वचा रोग की दवा नहीं मिली
मीरा घाटी निवासी अनन्या त्वचा संबंधी समस्या के इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंची। डॉक्टर ने जांच के बाद दवाएं लिखीं, लेकिन दवा वितरण केंद्र पर पता चला कि उनमें से कुछ दवाएं स्टॉक में नहीं हैं। उन्हें केवल उपलब्ध दवाएं दी गईं और बाकी दवाएं बाहर से खरीदने के लिए कहा गया। सुनीता ने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण सरकारी अस्पताल का सहारा लिया था लेकिन दवाएं बाजार से खरीदने के कारण अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed