{"_id":"69beee652346cbe1ae079d7a","slug":"slow-action-even-during-navratri-only-10-samples-taken-karnal-news-c-18-knl1018-869452-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नवरात्र में भी सुस्त कार्रवाई, लिए मात्र 10 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नवरात्र में भी सुस्त कार्रवाई, लिए मात्र 10 नमूने
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नवरात्र में व्रत से जुड़े खाद्य पदार्थों की मांग तेजी से बढ़ी है। मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए जिम्मेदार विभाग की कार्रवाई सुस्त है। मार्च माह में केवल 10 ही नमूने भरे जा सके हैं।
त्योहारी सीजन में खासतौर पर कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, मसाले और अन्य व्रत सामग्री की बिक्री में भारी बढ़ोतरी होती है। इन खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका भी बढ़ जाती है। फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. कपिला ने बताया कि विभाग में डीओ के न होने के कारण कार्रवाई प्रभावित हो रही है। प्रशासनिक स्तर पर निर्णय लेने और बड़े स्तर पर छापेमारी जैसे कदम उठाने में दिक्कतें आ रही हैं। यही वजह है कि जांच अभियान गति नहीं पकड़ पा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक जो 10 नमूने लिए गए हैं, वे मुख्य रूप से कुट्टू के आटे सहित व्रत सामग्री से जुड़े हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
-- --
Trending Videos