फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   State President Dr. Archana encouraged the Gada Dhuma workers from the stage, government programs will be held at every booth.

Karnal News: प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना ने मंच से गदा धूमा कार्यकर्ताओं को किया प्रोत्साहित, हर बूथ पर होंगे सरकार के कार्यक्रम

Sat, 06 Jun 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 06 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
State President Dr. Archana encouraged the Gada Dhuma workers from the stage, government programs will be held at every booth.
भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में गदा घुमाते प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अर्चना गुप्ता। स्रोत : सोशल मीडिय
पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भाजपा के जिला कार्यालय में पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद डॉ. अर्चना गुप्ता पहली बार जिला स्तरीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचीं। उन्होंने मंच से गदा घुमाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संदेश दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र के लिए सूचीबद्ध 350 में से 345 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता मुख्य अतिथि रहीं, जबकि संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया और मेयर कोमल सैनी भी मंच पर उपस्थित रहे। अध्यक्षता शहरी विधायक प्रमोद विज ने की।
विज्ञापन


संबोधन में डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के दम पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। पार्टी कार्यकर्ता दिन-रात संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल भारत के स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज है। इस दौरान हरियाणा सहित पूरे देश में चहुंमुखी विकास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया ने कहा कि कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं, जिसे और गति देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सभी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है।


विधायक प्रमोद विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन और विकास का स्वर्णिम अध्याय रहा है। सरकार ने भ्रष्टाचार पर सख्त नियंत्रण लगाया है। जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक गुर्जर, जिला महामंत्री सुनील कंसल, सुमित जागलान, जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा तथा कार्यक्रम संयोजक राजबीर आर्य सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed