{"_id":"6a67adc2698dd0905401c49a","slug":"street-food-hub-to-come-up-near-atal-park-indoor-stadium-to-be-built-in-sector-9-karnal-news-c-18-knl1018-957484-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अटल पार्क के पास स्ट्रीट फूड हब, सेक्टर-9 में बनेगा इंडोर स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अटल पार्क के पास स्ट्रीट फूड हब, सेक्टर-9 में बनेगा इंडोर स्टेडियम
Tue, 28 Jul 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड-7, 8 और 9 में 7.61 करोड़ रुपये से होंगे 39 विकास कार्य, अगस्त में सभी पर शुरू होगा काम
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पुराने बस अड्डे के बजाय अटल पार्क के पास स्ट्रीट फूड हब तैयार किया जाएगा। तीन संभावित स्थलों का चयन किया गया है, सदन की सहमति के बाद यहां काम शुरू हो जाएगा। सेक्टर-9 के सामुदायिक केंद्र में सभागार एवं इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा, इसकी व्यवहार्यता का अध्ययन किया जा रहा है। स्थानीय पार्षद की मांग पर अटल पार्क के पास की बारिश के पानी के लिए पाइपलाइन भी बदली जाएगी।
निगमायुक्त सलोनी शर्मा ने बताया कि नगर निगम ने इन कार्यों की योजना बनाई है। शहर के वार्ड-7, 8 और 9 में करीब 7.61 करोड़ रुपये से 39 विकास कार्य कराए जाएंगे। इनमें से 16 पर निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि अन्यों पर जारी है। अगस्त माह के पहले सप्ताह में सभी का कार्य तेजी से शुरू होने की योजना है। वार्ड-7 में 3.04 करोड़ रुपये 14, वार्ड-8 में 1.55 करोड़ रुपये के 11 और वार्ड-9 में 2.52 करोड़ रुपये के 14 विकास कार्य होंगे।
मलबा डालने पर चालान के निर्देश
निगमायुक्त ने सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर हालात जाने। कर्ण कॉमर्शियल सेंटर (मुगल कैनाल) फेज-2 पर पड़े सीएंडडी (निर्माण एवं विध्वंस) कचरे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आयुक्त ने सुपरवाइजर की नियमित ड्यूटी लगाने और अवैध रूप से मलबा डालने वालों पर निगरानी रख चालान के निर्देश दिए। इसी तरह वार्ड-8 में भी यहां कुछ मकानों के बाहर सीएंडडी वेस्ट पड़ा था तो उनके चालान किए गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुगल कैनाल पर मलबा हटाकर मिट्टी भराई की जा रही है। यहां 7.18 करोड़ से आधुनिक सड़क निर्माण, पार्किंग सुविधा, फुटपाथ, सीवरेज निकासी प्रणाली और पेयजल आपूर्ति नेटवर्क विकसित होगा। इस दौरान पार्षद सुजाता अरोड़ा, प्रतिनिधि मुकेश अरोड़ा, पार्षद प्रतिनिधि विकास, कार्यकारी अभियंता प्रियंका सैनी, सहायक अभियंता मदन मोहन गर्ग मौजूद रहे।
वार्ड में विकास कार्य
- वार्ड-7 के मोती नगर, अशोक नगर और बुटा सिंह कॉलोनी में सीमेंट कंक्रीट से गलियों की सड़कें बनेंगी।
- वार्ड-7 के सेक्टर-14 मार्केट स्थित डिस्पोजल नंबर-5 का निरीक्षण कर लॉगबुक जांची। मानसून में सतर्क रहते हुए बारिश शुरू होते ही डिस्पोजल तुरंत चालू करने के निर्देश दिए।
- वार्ड-8 में सेक्टर-6 स्थित प्रताप पब्लिक स्कूल के समीप फुटपाथ पर इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक लगेंगे।
- वार्ड-8 के पार्कों की साफ-सफाई के बाद बागवानी कचरे का निष्पादन होगा।
- वार्ड-9 में सेक्टर-7 मार्केट के सामने बारिश के कारण रुका निर्माणाधीन डिवाइडर रोड का कार्य फिर शुरू होगा।
- सेक्टर-7 में पार्षद की मांग पर हाई मास्ट लाइट व बड़े पेड़ों से ढकी स्ट्रीट लाइटों को नई जगहों पर लगाया जाएगा।
सात दिनों में बदलेंगे मैनहोल के ढक्कन
सेक्टर-7 में पार्कों से बागवानी कचरे का उठान और सभी ओपन एयर जिम उपकरणों की स्थिति देखी। यहां कुछ जिम उपकरण टूटे मिले। संबंधित एजेंसियों को नोटिस जारी कर सभी उपकरणों को बदलवाएंगे। कई स्थानों पर मैनहोल के टूटे ढक्कन पाए गए। उन्हें भी 7 दिन में बदला जाएगा, ताकि कोई हादसा न हो।