सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Strong winds caused the mercury to drop five points... it may rain today.

Karnal News: तेज हवा से पांच अंक लुढ़का पारा... आज हो सकती है बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Strong winds caused the mercury to drop five points... it may rain today.
दिन प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी के कारण बर्फ की भी मांग अ​धिक बढ़ी है। घर हो या आफिस, विवाह हो या सग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

करनाल। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह को तेज हवा चलीं। इससे अधिकतम तापमान पांच अंक तक लुढ़क गया। मौसम विभाग ने बुधवार को बादल छाने के साथ बारिश का भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिन का तापमान घटा लेकिन रात का बढ़ गया। न्यूनतम तापमान तीन अंक बढ़कर 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
बैसाख माह में ही अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था। सोमवार देर रात आंधी आने से तापमान कुछ कम हुआ। मंगलवार को सुबह से ही बादल छाने और तेज हवा चलने से भी फर्क पड़ा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी और होगा बदलाव
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 29 अप्रैल के दौरान हरियाणा में बादल छा सकते हैं। मध्यम से तेज गति से धूलभरी हवा चलने और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed