{"_id":"69b7205ff37494dece0c01bb","slug":"students-find-gates-closed-ruckus-at-ignou-regional-centre-karnal-news-c-18-knl1018-864946-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: छात्रों को बंद मिला गेट, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: छात्रों को बंद मिला गेट, इग्नू क्षेत्रीय केंद्र पर हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
सेक्टर-12 स्थित इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र पर रविवार को असाइनमेंट जमा कराने पहुंचे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अंदर कर्मचारी मौजूद होने के बावजूद काफी देर तक जवाब न मिलने से परेशान छात्रों ने प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बातचीत के बाद गेट खुलवाया। क्षेत्रीय निदेशक धर्मपाल के निर्देश पर छात्रों के असाइनमेंट जमा किए गए।
करनाल के साहिल, कुरुक्षेत्र की सुवेदा, मुकेश, पूनम और राधा ने बताया कि 6 मार्च को मिले एक मैसेज के आधार पर रविवार को असाइनमेंट जमा कराने के लिए बुलाया गया था, लेकिन जब विद्यार्थी केंद्र पहुंचे तो गेट बंद मिला। छात्रों के अनुसार छह मार्च को मिले मैसेज में लिखा था कि असाइनमेंट जमा होने शुरू हो चुके हैं और जिन विद्यार्थियों ने अभी तक असाइनमेंट जमा नहीं कराया है, वे रविवार को आकर जमा करवा दें। इसी सूचना के आधार पर कई छात्र रविवार को इग्नू क्षेत्रीय केंद्र पहुंचे थे। छात्रों ने बताया कि जब वे केंद्र पहुंचे तो गेट बंद मिला। अंदर कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन बार-बार आवाज लगाने के बावजूद किसी ने जवाब नहीं दिया। इससे छात्रों में रोष फैल गया और उन्होंने विरोध जताया।
पिछले रविवार को भी लौटना पड़ा था
छात्रों ने बताया कि पिछले रविवार को भी कई विद्यार्थी असाइनमेंट जमा कराने आए थे, लेकिन उस दिन भी उन्हें वापस भेज दिया गया था। इस बार भी दूरदराज से आए छात्रों को काफी देर तक गेट के बाहर इंतजार करना पड़ा।
- गलतफहमी से हुआ मामला : क्षेत्रीय निदेशक
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया कि क्षेत्रीय केंद्र का कार्यालय सोमवार से शुक्रवार तक ही खुलता है। विद्यार्थियों को जो मैसेज मिला है, वह किसी स्टूडेंट ग्रुप में साझा किया गया संदेश था। इग्नू की ओर से असाइनमेंट स्टडी सेंटर में जमा कराने के लिए मैसेज भेजा गया था। गलतफहमी के कारण छात्र क्षेत्रीय केंद्र पहुंच गए। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को परेशानी न हो, इसलिए स्टाफ को भेजकर उनके असाइनमेंट ले लिए गए।
Trending Videos