फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sukhwinder, who had gone to America after selling his land, was burnt alive in a fire at a food store.

Karnal News: जमीन बेच अमेरिका गया था सुखविंद्र फूड स्टाेर में आग लगने से जिंदा जला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Sukhwinder, who had gone to America after selling his land, was burnt alive in a fire at a food store.
अमेरिका में सुखविंदर की मौत के बाद मातम में बैठे परिजन संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। अमेरिका के टेक्सास शहर में फूड स्टोर में 26 अप्रैल को लगी आग में गंगाटेहड़ी निवासी सुखविंद्र (22) और मोहाली निवासी विक्रांत जिंदा जल गए। दोनों काम खत्म करने के बाद स्टोर के अंदर ही सो गए थे। सुखविंद्र माता-पिता के इकलाैता बेटे थे। बेटे की जिद पर पिता ने अपनी पाैन एकड़ पुस्तैनी जमीन बेचकर उनको अमेरिका भेजा था।
पिता शीशपाल ने बताया कि इकलाैते बेटे का सपना था कि वह अमेरिका में जाकर परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारेगा। परिवार के पास केवल पौन एकड़ पुस्तैनी जमीन थी। बेटा नहीं माना तो जमीन बेच दी। एजेंट से बात करके तीन साल पहले डंकी रूट के माध्यम से बेटे सुखविंद्र को अमेरिका भेज दिया। 37 लाख रुपये खर्च हुए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टेक्सास में पंजाब के मोहाली निवासी विक्रांत के फूड स्टोर में काम कर रहा था। सब ठीक चल रहा था। बेटा हर रोज फोन पर बात कर लेता था। उम्मीदें बंध रही थीं। सोमवार सुबह अमेरिका से उसके साथ काम करने वाले युवक का फोन आया। उसने बताया कि स्टोर में आग लग गई है। सुखविंद्र और मालिक विक्रांत दोनों की जलकर माैत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीशपाल ने बताया कि सुखविंद्र रात में स्टोर में ही सोता था। 26 अप्रैल को दूसरा युवक स्टोर पर नहीं होने के कारण मालिक विक्रांत भी काम में हाथ बंटाने आया था। दोनों रात को स्टोर बंद करके अंदर सो गए थे। आग क्यों और कैसे लगी, इस बारे में टेक्सास पुलिस जांच कर रही है।
अंतिम दर्शन के लिए शव भारत लाने की गुहार
सुखविंद्र की माैत की सूचना मिलने के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे के जाने के गम के साथ उसके अंतिम दर्शन नहीं कर पाने की चिंता भी सता रही है। शव को भारत लाए जाने के लिए गुहार लगा रहे हैं। समाजसेवी एवं अमेरिका में रहने वाले रणबीर लाैहान ने परिवार से संपर्क कर जल्द शव लाने की प्रक्रिया शुरू करवाने का आश्वासन दिया है। सुखविंद्र सिंह की दो बहनें हैं, बड़ी की शादी हो चुकी है और छोटी अभी पढ़ाई कर रही है। पिता शीशपाल खेतीबाड़ी करते हैं।


---

---

डीएनए से होगी सुखविंद्र के शव की पहचान
अमेरिका में रह रहे समाजसेवी रणबीर लाैहान ने बताया कि टेक्सास में रह रहे सुखविंद्र के दोस्तों से उनकी बात हुई है। पता लगा है कि आग लगने पर दोनों ने जान बचाने का काफी प्रयास किया था। दोनों बाथरूम के अंदर घुस गए थे। आग तेज होते हुए बाथरूम तक पहुंच गई। दोनों के शव बाथरूम के अंदर से ही मिले। विक्रांत के शव की पहचान उनके भाई ने की। सुखविंद्र का शव पूरी तरह से जला हुआ है। अब शव की पहचान डीएनए टेस्ट के माध्यम से हो पाएगी। उन्होंने कहा कि शव को भारत लाने की कोशिश की जाएगी। ऐसा संभव नहीं हो पाया तो शहर में अंतिम संस्कार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed