सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Temperature drops due to rain, relief will be available again from 4th

Karnal News: बारिश से गिरा तापमान, 4 से फिर मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Temperature drops due to rain, relief will be available again from 4th
वीरवार दोपहर को  मेला राम स्कूल के सामने से बारिश से बचने के लिए स्कूटी पर छाता लेकर जाते युवक 
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos


करनाल। भीषण गर्मी से आखिरकार वीरवार को राहत मिली। बारिश के बाद एक डिग्री तापमान और गिरा, जिससे चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ ने चार मई को फिर बरसात की संभावना जताई है।
इधर, बरसात से जहां लोगों को राहत मिली, वहीं किसानों व आढ़तियाें की चिंता बढ़ गई। दोपहर बाद 2 बजे आई बारिश चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बारिश से ग्रामीण क्षेत्र की मंडियों में गेहूं की बोरियां भीग गईं। दिन के समय 36.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था, जोकि बारिश के बाद 35.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि एक दिन पहले 25.3 डिग्री सेल्सियस पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवर्तनशील रहेगा मौसम

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग विभाग के अध्यक्ष डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 5 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 2 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ सकता है। इसके आंशिक प्रभाव से 3 मई से 5 मई के दौरान हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई रहने तथा बीच-बीच में हवाएं चलना संभावित है। इस दौरान हवा व गरज चमक के साथ राज्य में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed