फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The Amrapali Express arrived five hours late, while the Malwa Superfast was delayed by nearly four hours.

Karnal News: आम्रपाली पांच तो मालवा सुपरफास्ट करीब 4 घंटे लेट पहुंची

Thu, 06 Aug 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 06 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The Amrapali Express arrived five hours late, while the Malwa Superfast was delayed by nearly four hours.
करनाल। रेलवे स्टेशन पर बुधवार को भी ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला जारी रहा। लंबी दूरी की कई प्रमुख ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देर बाद पहुंचीं। सबसे अधिक देरी 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस में दर्ज की गई, जो 5 घंटे 22 मिनट विलंब से चली। 12919 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी 3 घंटे 50 मिनट देरी से करनाल पहुंची।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सुबह के समय 12919 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 6:04 बजे के बजाय 9:54 बजे पहुंची। 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस सुबह 5:19 बजे के स्थान पर 10:41 बजे पहुंची। इसके अलावा 12058 नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस 35 मिनट, 64465 नई दिल्ली–कुरुक्षेत्र मेमू 46 मिनट, 64532 अंबाला कैंट–पानीपत मेमू 34 मिनट, 22429 पठानकोट सुपरफास्ट एक्सप्रेस 18 मिनट, 12925 पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 18 मिनट तथा 14508 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 7 मिनट की देरी से चली।
विज्ञापन

दोपहर बाद भी कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। 12715 सचखंड एक्सप्रेस 27 मिनट, 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 9 मिनट, 22430 दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 मिनट और 12926 पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 मिनट देरी से चलीं। वहीं 14680 दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा 12716 सचखंड एक्सप्रेस समय पर संचालित हुईं, जिससे कुछ यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के समय भी ट्रेनों की लेटलतीफी बनी रही। 18309 जम्मू तवी एक्सप्रेस 2 घंटे 50 मिनट, 13051 नेताजी एक्सप्रेस 2 घंटे 23 मिनट, 11905 होशियारपुर एक्सप्रेस 41 मिनट, 11077 झेलम एक्सप्रेस 42 मिनट, 20433 जम्मू मेल 34 मिनट तथा 64461 हजरत निजामुद्दीन–कुरुक्षेत्र मेमू 19 मिनट की देरी से चली। हालांकि 12413 और 12414 पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस समय पर रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed