सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The district got four more sports nurseries

Karnal News: जिले को चार और खेल नर्सरी मिलीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
The district got four more sports nurseries
वाॅलीबाॅल का अभ्यास करते ​खिलाड़ी। फाइल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


करनाल। जिले को चार और खेल नर्सरी मिली हैं। ये वॉलीबॉल, फुटबॉल और जूडो की हैं। नया सत्र शुरू होने के करीब एक माह बाद खेल विभाग ने नई खेल नर्सरियों की सूची जारी की है।
एक अप्रैल से खेल नर्सरियों का नया सत्र शुरू हो गया है। इनमें करीब 3500 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। जिले को 70 निजी और 30 सरकारी खेल नर्सरी मिली थीं। अब इनमें चार की और बढ़ोतरी हो गई है। जिले को मिली चार नई खेल नर्सरियों में दो वॉलीबॉल, एक फुटबॉल और एक जूडो की नर्सरी है। कलामपुरा व बड़ागांव में वॉलीबॉल, डीएवी पुलिस लाइन में फुटबॉल और गोंदर गांव में जूडो की नर्सरी होगी। पिछले वर्ष जिले को 86 खेल नर्सरी मिली थीं। तीन हजार 10 खिलाड़ी अभ्यास करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन









पिछले साल जिले को 86 नर्सरियों मिली थी। इस वर्ष 104 नर्सरी मिल गई हैं। किसी खेल नर्सरी में कोच की नियुक्ति नहीं हुई है, तो वहां भी जल्द से जल्द कोच को नियुक्त कर दिया जाएगा। - सत्यवीर, जिला खेल अधिकारी




खेल नर्सरी और उनका स्थान
वॉलीबॉल : गवर्नमेंट हाईस्कूल कलामपुरा और ग्राम पंचायत बड़ा गांव में नई नर्सरी होंगी। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल रायपुर रोडान, ग्राम पंचायत उपलानी, ग्राम पंचायत शाहपुर, ग्राम पंचायत हेमदा, गांव बस्तली, ग्राम पंचायत पुंडरक, ग्राम पंचायत गगसीना, गांव गुढ़ा, ग्राम पंचायत चोरकारसा, ग्राम पंचायत नलवी खुर्द, जीएसएसएस ब्रास, दादूपुरा रोडान में भी वॉलीबॉल नर्सरी हैं।
फुटबॉल : नई नर्सरी डीएवी पुलिस लाइन में होगी। गांव पींगली, जीएसएसएस खेड़ी नरू, जीएसएसएस सीकरी, पीएमश्री जीएसएसएस कुंजपुरा, ग्राम पंचायत बढ़ी, विवेकानंद विद्यालय निकेतन असंध, नीलोखेड़ी वार्ड नं 4 खेल मैदान में भी फुटबॉल की नर्सरी हैं।



जूडो : स्वामी अमर देश आदर्श पब्लिक स्कूल गांव गोंदर में नई नर्सरी होगी। ग्राम पंचायत बल्ला, गांव मानपुरा में भी जूडो की नर्सरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed