सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The family had gone to celebrate the daughter's birthday... the locks were broken from behind.

Karnal News: बेटी का जन्मदिन मनाने गया था परिवार… पीछे से टूट गए ताले

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 24 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The family had gone to celebrate the daughter's birthday... the locks were broken from behind.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

नीलोखेड़ी। नीलनगर स्थित टंकी मैदान के पास रविवार रात एक मकान का युवक ने चोरी के इरादे से ताला तोड़ दिया। लोगों ने देखकर शोर मचा दिया तो वह मौके से भाग गया। मकान मालिक राजन गांधी का परिवार उनकी बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए बाहर गया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक कार में आया था। घर के आगे कार रोकने के बाद उतरकर स्थिति का जायजा लिया। पड़ोसियों से परिवार के बारे में पूछताछ की। बाद में कार को दूर खड़ा करके कुछ देर बाद वापस आया और रॉड से ताला तोड़कर अंदर घुस गया था।
मकान के बाहर लगे सीसीटीवी में घटनाक्रम का करीब 7.55 मिनट का फुटेज है। इसमें युवक की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। मकान मालिक राजन गांधी ने बताया कि रात करीब 9:17 बजे युवक कार में घर के बाहर पहुंचा था। आसपास देखने के बाद वहां से चला गया। कुछ ही मिनटों बाद वह दोबारा लौटा और रॉडनुमा वस्तु से मुख्य द्वार का ताला तोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रात करीब 9:45 बजे जब वह पत्नी और बच्चों के साथ घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाकर जांच करने पर सभी सामान सुरक्षित मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

पड़ोसियों से बात करने पर पता चला

राजन गांधी ने बताया कि पड़ोसियों से बातचीत में पता चला कि आरोपी पहली बार आने पर पड़ोसियों से घर के बारे में पूछताछ कर गया था। दोबारा लौटा और ताला तोड़ने की वारदात को अंजाम दिया। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ताला तोड़ने के बाद अपने साथियों को बुलाने गया होगा, लेकिन शोर मचने और पुलिस की सक्रियता के कारण दोबारा मौके पर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed