सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The house of a businessman who went abroad was demolished.

Haryana: विदेश गए व्यापारी का ढहाया दो मंजिला भवन, चोरी किया सामान; पीड़ित ने एसपी को दी शिकायत

माई सिटी रिपोर्टर, करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 23 Feb 2026 01:58 PM IST
विज्ञापन
सार

पीड़ित का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने उनकी गैर मौजूदगी का फायदा उठाते हुए भवन को जमींदोज कर दिया। साथ ही भवन में रखी निर्माण सामग्री और अन्य कीमती सामान भी गायब कर दिया

The house of a businessman who went abroad was demolished.
विदेश गए व्यापारी का ढहाया भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

करनाल जिले के थाना मधुबन क्षेत्र के गांव कम्बोपुरा में एक व्यापारी के दो मंजिला भवन को अवैध तरीके से गिराने और वहां रखा कीमती सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। बसताड़ा निवासी व्यापारी अनुज सिंघल ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
Trending Videos


शिकायत के अनुसार अनुज सिंघल ने वर्ष 2012 में गांव कम्बोपुरा में करीब तीन बीघा साढ़े सत्रह बिस्वा जमीन खरीदी थी, जिस पर उन्होंने अपने व्यावसायिक कार्य के लिए दो मंजिला भवन का निर्माण कराया था। वर्ष 2017 में वह व्यापारिक कार्य से दुबई चले गए थे। हाल ही में जब वह विदेश से लौटकर अपनी जमीन पर पहुंचे तो वहां निर्मित भवन पूरी तरह से टूटा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
50 लाख से अधिक का आर्थिक नुकसान 

पीड़ित का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने उनकी गैर मौजूदगी का फायदा उठाते हुए भवन को जमींदोज कर दिया। साथ ही भवन में रखी निर्माण सामग्री और अन्य कीमती सामान भी गायब कर दिया है। उन्होंने 50 लाख रुपये से अधिक के आर्थिक नुकसान का दावा किया है।

अनुज सिंघल ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि मामले की प्रारंभिक जांच थाना मधुबन के एक अधिकारी द्वारा की जा रही थी, लेकिन बाद में अचानक जांच अधिकारी को बदल दिया गया। इससे उन्हें जांच की निष्पक्षता को लेकर संदेह उत्पन्न हुआ है।

एसपी को दी लिखित शिकायत

पीड़ित ने एसपी को लिखित शिकायत देकर आशंका जताई है कि थाना स्तर पर उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद कम है। उन्होंने मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी या विशेष जांच एजेंसी से कराने की मांग की है, ताकि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। एसपी नरेंद्र बिजारणिया का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed