{"_id":"699c14d85ed18f322f098fe5","slug":"video-solution-camp-in-karnal-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: समाधान शिविर में आई 13 शिकायतें, सीटीएम ने स्वयं सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: समाधान शिविर में आई 13 शिकायतें, सीटीएम ने स्वयं सुनी समस्याएं
जिला प्रशासन की ओर से आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से सोमवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित शिविर में कुल 13 शिकायतें दर्ज की गईं, जिन्हें मौके पर ही संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।
शिविर की अध्यक्षता सिटी मजिस्ट्रेट मोनिका ने की। उन्होंने स्वयं फरियादियों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिविर में पहुंचे लोगों ने मुख्य रूप से राजस्व, नगर निगम, बिजली-पानी तथा अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं उठाईं।
सीटीएम मोनिका ने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। समाधान शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहते हैं, जिससे शिकायतों का तत्काल संज्ञान लिया जा सके। उन्होंने कहा कि आज प्राप्त 13 शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया है और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।