{"_id":"69b9bfbe54dba8b63003b846","slug":"the-road-being-built-at-a-cost-of-rs-3-crore-got-uprooted-in-5-days-karnal-news-c-18-knl1018-866410-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन करोड़ की लागत से बन रही सड़क 5 दिन में उखड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन करोड़ की लागत से बन रही सड़क 5 दिन में उखड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। अनाज मंडी में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता बारिश के बाद सवालों के घेरे में आ गई। मीनार मंडी साइड में लगभग 400 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य पांच दिन पहले ही पूरा हुआ था। रविवार रात हुई हल्की बारिश से सड़क की ऊपरी परत से बजरी बाहर निकल आई। कई स्थानों पर गड्ढे बन गए।
आढ़ती लवलेश गुप्ता, प्रदीप राणा और राजिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित ठेकेदार की पेमेंट तत्काल प्रभाव से रोकी जाए और तकनीकी जांच कराई जाए। जेई राकेश कुमार ने कहा कि उन्हें स्थिति की जानकारी मिली है। निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी। यदि गुणवत्ता में कमी पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- --
Trending Videos