{"_id":"6a74db0b51f03cbf8f068f6e","slug":"the-third-phase-merit-list-for-iti-will-be-released-today-karnal-news-c-18-knl1018-964206-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई : आज जारी होगी तीसरे चरण की मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई : आज जारी होगी तीसरे चरण की मेरिट लिस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया का तीसरा चरण शुरु हो चुका है जिसमें शुक्रवार को तीसरे चरण की मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट सूची में नाम आने वाले अभ्यर्थी 12 अगस्त तक फीस जमा कर अपनी सीट सुनिश्चित कर सकेंगे। वहीं, सात से 11 अगस्त तक दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा। इसके बाद खाली सीटों पर अगले चरण में काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले होंगे।
आईटीआई में दूसरे चरण की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो जाएगी। इसके बाद तीसरे चरण की मेरिट सूची जारी होने के साथ दाखिला प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। पहले और दूसरे चरण में जिले की 10 सरकारी आईटीआई की कुल 3124 सीटों में से 1007 सीटों पर ही दाखिले हो पाए हैं। ऐसे में अभी भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं, जिन्हें आगामी चरणों में भरने का प्रयास किया जाएगा।
तीसरे चरण के बाद 14 अगस्त को सभी संस्थानों में रिक्त सीटों की सूची जारी की जाएगी। इसके आधार पर विद्यार्थियों को ट्रेड और संस्थान बदलने का अवसर मिलेगा। 14 से 16 अगस्त तक पोर्टल पर संशोधन की सुविधा रहेगी। इसके बाद 18 अगस्त को चौथे चरण की मेरिट सूची जारी होगी और उसी के अनुसार आगे दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
दाखिला नोडल अधिकारी अंजू ने बताया कि तीसरे चरण की मेरिट सूची जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर दस्तावेजों का सत्यापन और फीस जमा करना अनिवार्य होगा। समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर संबंधित सीट अगले चरण के लिए रिक्त मान ली जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहने और निर्धारित तिथियों का पालन करने की सलाह दी है।