{"_id":"69b5c58f0f5054051b0ff6a8","slug":"there-is-an-undeclared-third-world-war-in-the-world-if-all-the-heads-of-states-take-initiative-the-dispute-can-be-resolved-baba-ramdev-karnal-news-c-18-knl1018-864322-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में तीसरा अघोषित विश्व युद्ध... सभी राष्ट्र अध्यक्ष पहल करें तो सुलझे विवाद : बाबा रामदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया में तीसरा अघोषित विश्व युद्ध... सभी राष्ट्र अध्यक्ष पहल करें तो सुलझे विवाद : बाबा रामदेव
विज्ञापन
नई आज मंडी में महिला पतंजलि योग समिति की ओर से आयोजित महिला सम्मेलन का शुभारंभ करते बाबा रामदेव
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि दुनिया में तीसरा अघोषित विश्व युद्ध शुरू हो चुका है। दुनिया खतरनाक दौर से गुजर रही है। यदि सभी देशों के राष्ट्र अध्यक्ष पहल करें तो विवाद को सुलझाकर युद्ध को शांत कर सकते हैं। अमेरिका जैसी महाशक्ति के आगे कोई बोल नहीं रहा है, इसका खामियाजा दुनिया भुगत रही है। यूएनओ, वर्ल्डबैंक, आईएमएफ, डब्ल्यूपीओ, डब्ल्यूएचओ और ह्यूमन राइट्स के बड़े-बड़े ठेकेदारों के युद्ध पर मुंह बंद हैं। इन्हें साहस जुटाकर युद्ध खत्म कराना चाहिए।
बाबा रामदेव करनाल में महिला पतंजलि योग समिति की ओर से आयोजित महिला महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक, आर्थिक उन्माद के बीच जब किन्हीं देशों में सत्ता और मजहबी उन्माद का तड़का लगता है तो युद्ध जैसी स्थिति होती है। उन्माद और अहंकार से ही रावण से लेकर अन्य लोगों का विनाश हुआ है। भारत में गैस के लिए त्राहिमाम है। पेट्रोल-डीजल को लेकर भी लोग आशंकित हैं। एक करोड़ के करीब भारतीय खाड़ी देशों में रहते हैं, उनका जीवन भी संकट में है। नैतिकता और नैतिक मूल्यों का तकाजा है, सभी को दूसरे देश की कुर्सी चाहिए। ऐसा व्यवहार रोकने के लिए दुनिया के समर्थ, विवेकशील लोगों को एकजुटता दिखानी होगी, तभी दुनिया का भला हो सकता है। ब्यूरो
-- --
Trending Videos