{"_id":"69b722897a1a46a5d60600ee","slug":"there-is-no-shortage-of-petrol-and-diesel-in-the-country-ladi-karnal-news-c-18-knl1018-865110-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में पेट्रोल और डीजल कमी नहीं : लाडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में पेट्रोल और डीजल कमी नहीं : लाडी
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। गुरुद्वारे में भाजपा और गुरुद्वारा कमेटी की बैठक रविवार को हुई। भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरजीत लाडी ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और केरोसिन की कोई कमी नहीं है। सरकार की प्राथमिकता है कि देश के करोड़ों परिवारों को रसोई गैस की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी न आने दी जाए। उन्होंने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री सरदार हरदीप सिंह पुरी के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर गुरुद्वारा के उपप्रधान हापाल सिंह, पूर्व प्रधान महिंद्र सिंह, लखविंद्र सिंह, साहब सिंह, कर्मपाल विर्क, सरनजीत सिंह, करनजीत सिंह और जसबीर बब्बर मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos