सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Thieves cut and stole tubewell cables from the fields at night

Karnal News: रात को चोर काटकर ले गए खेतों से ट्यूबवैलों की केबल

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 30 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Thieves cut and stole tubewell cables from the fields at night
खेत में पड़ी केबल । संवाद
विज्ञापन
मूनक। गोल्ली गांव में मंगलवार रात को चोरों ने दो दर्जन से ज्यादा किसानों के खेतों से ट्यूबवेल और मोटर पंप की केबल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं चोर खेतों में ही बैठकर केबल से तांबा निकालकर ले गए। चोरों ने तोड़फोड़ करके किसानों को नुकसान भी पहुंचाया। सुबह किसानों ने मूनक थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
Trending Videos


गोल्ली गांव निवासी किसान बलवान शर्मा, दयानंद, सत्यवान, सुशील पंडित, विकास शर्मा सहित अन्य ने बताया कि मंगलवार शाम को उनके खेतों में सब ठीक था। बुधवार सुबह वह खेतों में पहुंचे तो करीब दो दर्जन किसानों के टयूबवेलों की तार कटी हुई मिली। चोरों ने खेत में तारों को जलाकर तांबा भी निकाला। इसके साथ ही पाइपलाइन व अन्य सामान के साथ तोड़फोड़ भी की। किसानों का आरोप है कि जिन दिनों में रात की खेतों की बिजली बंद होती है, अक्सर उस समय पर ही चोर चोरी करते हैं। किसानों ने बल्ला पुलिस चाैकी में शिकायत दी है। मूनक थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने माैके का मुआयना किया है। रात को पुलिस गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सायं को मौसम सुहावना होने पर खेलते बच्चे। संवाद

कुरुक्षेत्र। सायं को मौसम सुहावना होने पर खेलते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed