{"_id":"69f261465f4ab39f430af3a5","slug":"third-court-started-in-gharaunda-judicial-complex-karnal-news-c-18-knl1018-895784-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: घराैंडा न्यायिक परिसर में शुरू हुई तीसरी अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: घराैंडा न्यायिक परिसर में शुरू हुई तीसरी अदालत
विज्ञापन
घरौंडा कोर्ट कांपलेक्स। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। उपमंडल के न्यायिक परिसर में बुधवार को नई अदालत की शुरुआत हुई। परिसर में यह तीसरी अदालत है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शारदा ने अदालत का शुभारंभ किया। नई अदालत में न्यायाधीश सरीष सेठी को नियुक्त किया गया है।
पिछले एक साल में घराैंडा में तीन अदालतों को शुरू किया गया है। इससे पहले लोगों को अपने मुकदमों की पैरवी के लिए करनाल अदालत में जाना पड़ता था। तीसरी अदालत की शुरुआत होने पर अधिवक्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।
29 अप्रैल 2025 को घराैंडा में पहली अदालत शुरू की गई थी। शुरुआत में गौरांग शर्मा जज की नियुक्ति हुई थी। लगभग पांच हजार केसों की सुनवाई से अदालत का प्रारंभ हुआ था। दूसरी अदालत में 9 फरवरी 2026 को न्यायाधीश कार्तिक शर्मा की नियुक्ति हुई थी। घरौंडा में अदालत शुरू होने की वर्षगांठ पर तीसरी कोर्ट की शुरुआत की गई।
अधिवक्ता कविंद्र त्यागी, अनुज गुप्ता ने बताया कि घरौंडा में तीन कोर्ट बन चुकी है और तीन जजों की नियुक्ति हो गई है। शहर में अदालत की स्थापना से लोगों को करनाल जाने से राहत मिली है। अदालत में पहुंचे संदीप कुमार, मोहन लाल, शिव कुमार ने बताया कि यहां अदालत शुरू होने से समय की बचत होने के साथ-साथ खर्च भी कम होता है। जल्द न्याय की उम्मीद बढ़ी है।
Trending Videos